{"_id":"5f7457bcd83a3a6fc07839f1","slug":"no-toll-will-be-collected-on-mawana-roorkee-and-delhi-road-after-december-7-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ अपडेट: सात दिसंबर के बाद रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड से वसूली होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ अपडेट: सात दिसंबर के बाद रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड से वसूली होगी बंद
Wed, 30 Sep 2020 03:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Sep 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
रुड़की रोड पर बूथ बंद होने के बावजूद वसूली करता टोलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बुधवार को कैंट बोर्ड की बैठक साढ़े तीन घंटे चलने के बाद खत्म हुई। बैठक में विधायक के प्रस्ताव को मिनिट्स में शामिल किया गया है। अब सात दिसंबर के बाद रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड पर टोल नहीं वसूला जाएगा। अगली बोर्ड बैठक में नया टेंडर सदस्यों द्वारा पास होने के बाद ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक के प्रस्ताव पर सीईओ ने आपत्ति जताई थी। पूर्व उपाध्यक्ष बिना वाधवा ने कहा विधायक का प्रस्ताव अहम है, इसको मिनिट्स में शामिल करें। उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों के कहने के बाद प्रस्ताव मिनिट्स में शामिल करना पड़ा। सात दिसंबर के बाद सिर्फ आठ जगहों पर ही वसूली होगी।
विज्ञापन
एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि अब तीनों जगहों पर पैसा नहीं वसूला जाएगा। नए ब्रिगेडियर के आने की वजह से वे पिछले साल और इस साल के अखबारों की कटिंग लेकर आए थे। कमांडर को एडीएम ने बताया कि जनता से जुड़ा मामला है इस पर हम पीछे नहीं हट सकते।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें
इसके साथ ही ठेकेदार को अब रोजाना 4,21000 रुपये जमा करने होंगे। अवैध निर्माण के मामले में सदस्य मंजू गोयल के खिलाफ प्रस्ताव पास हुआ। मध्य कमान को फाइल भेजी जाएगी। अपना पक्ष रखते हुए मीटिंग में मंजू गोयल रो पड़ी। उन्होंने कहा कि एक महीने का समय दीजिए। दूसरे सदस्य भी अवैध निर्माण में शामिल हैं, मैं सभी का प्रमाण दूंगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/