फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No respite from the heat for five days, temperatures will rise to 37 degrees.

Meerut News: पांच दिन गर्मी से राहत नहीं, 37 डिग्री तक जाएगा तापमान

Tue, 23 Sep 2025 07:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 23 Sep 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
No respite from the heat for five days, temperatures will rise to 37 degrees.
अंतिम सप्ताह में तापमान में गिरावट आने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। बारिश के चलते जहां दिन का तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं बारिश थमी तो अभी गर्मी के तेवर बने हुए है। दिन में हवा भी चली, लेकिन फिर भी तापमान 35 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो पांच दिन गर्म रहेगा दिन, तापमान 37 तक पहुंच सकता है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर अभी गर्म बने हुए है। दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर चल रहा है और रात में भी तापमान बढ़ा हुआ है। जिस कारण से गर्मी दिन में परेशान कर रही है। मंगलवार का दिन भी गर्म रहा, दिन में चली हवा से भी ज्यादा राहत नहीं मिली। दोपहर के समय गर्मी ज्यादा रहती है। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 141 दर्ज किया गया। इसके अलावा शहर में गंगानगर 135, जयभीमनगर 123, पल्लवपुरम 126, बेगमपुल 140, दिल्ली रोड 155 दर्ज किया गया। धीरे धीरे प्रदूषण में बढोतरी होगी। कई दिन का प्रदूषण 100 से ऊपर चल रहा है, अभी आग भी बढोतरी होगी। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और दिन का तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। सितंबर माह के अंतिम दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed