{"_id":"5ead544527af717a184e78c5","slug":"no-relief-will-be-given-in-the-lockdown-in-red-zone-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन में शामिल मेरठ को अभी लाॅकडाउन में नहीं राहत, डीएम की दो टूक-17 मई के बाद ही शुरू होगा रैपिड और एक्सप्रेस-वे का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन में शामिल मेरठ को अभी लाॅकडाउन में नहीं राहत, डीएम की दो टूक-17 मई के बाद ही शुरू होगा रैपिड और एक्सप्रेस-वे का कार्य
Sat, 02 May 2020 04:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
delhi meerut expressway
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। मेरठ अभी भी रेड जोन से बाहर नहीं निकल पाया है। वहीं डीएम अनिल ढींगरा ने साफ कर दिया है कि आगामी 17 मई से पहले लाॅकडाउन को लेकर किसी भी प्रकार की छूट मिलनी संभव नहीं है। ऐसे में रैपिड और एक्सप्रेस-वे का कार्य भी लाॅकडाउन पूरी तरह खत्म होने तक शुरू नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
एक तरफ गृह मंत्रालय ने ऑन साइट मज़दूर के साथ रेड जोन में निर्माण कार्य को अनुमति दी है लेकिन जिलाधिकारी ने मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि रैपिड और एक्सप्रेस-वे का कार्य लॉक डाउन के बाद ही शुरू होगा।
विज्ञापन
डीएम अनिल ढींगरा ने कहा है कि मेरठ जिला केन्द्र सरकार के आदेश के तहत अभी रेड जोन में है। अब 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा। ऐसी स्थिति में फिलहाल कोई छूट संभव नहीं है। अब दो सप्ताह लॉकडाउन और बढ़ने पर शासन के नए गाइडलाइन का इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को पूर्व की तरह ही संचालित किया जाएगा। मजदूरों और जरुरतमंद लोगों को समय पर मजदूरी मिले, भोजन मिले तो इसकी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे शत-प्रतिशत लॉकडाउन का अनुपालन करें।
पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। जितना बेहतर सहयोग होगा तो कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में उतना ही अधिक सफलता मिलेगी। मेरठ जिले को रेड जोन से ऑरेंज और ग्रीन जोन में लाना संभव हो सकेगा। फिलहाल शासन के नए गाइडलाइन के इंतजार तक किसी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलेगी