{"_id":"5ed6b0798ebc3e907149c86a","slug":"no-recruitment-of-doctor-staff-for-kovid-19-hospital-meerut-news-mrt4845735186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 अस्पताल के लिए नहीं हुई चिकित्सक- स्टाफ की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 अस्पताल के लिए नहीं हुई चिकित्सक- स्टाफ की भर्ती
विज्ञापन
कोविड-19 अस्पताल के लिए नहीं हुई चिकित्सक-स्टाफ की भर्ती
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल के लिए चिकित्सकों और अन्य मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी। इन पदों को आउटसोर्सिंग से भरा जाएगा। यह आदेश 4 मई को आया था, मगर अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका।
कोरोना के चलते चिकित्सा स्टाफ की काफी जरूरत है। मेडिकल कॉलेज में पहले से ही चिकित्सकों और चिकित्सकीय स्टाफ समेत 200 से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में उन पदों को भरने के लिए अब आउटसोर्सिंग के जरिए कवायद की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डॉ केके गुप्ता ने इस संबंध में 4 मई को प्राचार्य को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया है कि जो पद खाली चल रहे हैं उन्हें जिलाधिकारी के जरिए आउटसोर्सिंग से तत्काल भरा जाए। इसके लिए कोई भी सेवा प्रदाता एजेंसी, जो वर्तमान में प्रदेश में कहीं भी स्टाफ उपलब्ध करा रही हो, उससे तुरंत संपर्क किया जाए। इनका वेतन चिकित्सा विभाग द्वारा निर्धारित पद के हिसाब से मान्य होगा। इनकी तैनाती फिलहाल तीन महीने के लिए कोविड-19 अस्पताल में की जाएगी। इसके बाद उनका सेवा कार्य एवं आचरण संतोषजनक होने पर सेवा विस्तार भी किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ एसके गर्ग का कहना है कि भर्ती के लिए इच्छुक चिकित्सकों और अन्य स्टाफ से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है।