फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No person is flawless in the world: Pranmya Sagar Muniraj

संसार में कोई भी व्यक्ति दोषरहित नहीं : प्रणम्य सागर मुनिराज

Sat, 27 Feb 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
No person is flawless in the world: Pranmya Sagar Muniraj
संसार में कोई भी व्यक्ति दोषरहित नहीं : प्रणम्य सागर मुनिराज
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 11वें दिन शुक्रवार को विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य कमल कुमार जैन व शांतिधारा का सौभाग्य देवांश जैन, विनोद जैन, सलिल जैन पंकज जैन, आनंद जैन, अक्षत जैन को मिला।
देव, शास्त्र, गुरु व आदिनाथ भगवान के पूजन और तीर्थंकरों पर 48 अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को 111 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवर 108 प्रणम्य सागर मुनिराज ने कहा कि स्वयं के दोषों को देखना आवश्यक है। संसार में कोई भी व्यक्ति दोषरहित नहीं है। सबसे पहले स्वयं के दोषों को देखो और उन्हें दूर करने का प्रयास करो। हम दूसरों से अच्छे व्यवहार की अपेक्षा करते हैं तो स्वयं भी अच्छा व्यवहार करना होगा। कुछ अच्छा चाहिए तो अच्छे कर्म करने होंगे। आज के विधान का विसर्जन ब्रह्मचारी चंदन व नरेंद्र जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन विजय कुमार जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन कमल जैन तथा चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन चंचल जैन, पलक जैन ने किया। अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, राजेंद्र जैन, मोतीलाल जैन, शशांक जैन, वैजयंत सारू, जितेंद्र कुमार जैन, विजय कुमार जैन, विपुल जैन, पंकज जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed