{"_id":"68b5e7bafd77ba060f0130fd","slug":"no-helmet-full-fuel-nobody-followed-the-new-rule-meerut-news-c-27-1-bij1027-158973-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो हेलमेट पूरा फ्यूल... किसी ने नहीं माना नया रूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो हेलमेट पूरा फ्यूल... किसी ने नहीं माना नया रूल
Tue, 02 Sep 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर सिविल लाइन के पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के तेल लेते बाइक सवार। संवाद
बिजनौर। भले ही सरकार ने नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम लागू किया है। लेकिन, बिजनौर में इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। शहर के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट ही बाइक सवारों को पेट्रोल दिया गया। ऐसे में जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहा है।
nदोपहर 12 बजे : नजीबाबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप : यहां एक बाइक सवार बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाने पहुंचा। कर्मचारी ने हेलमेट नहीं लगाने पर कोई सवाल नहीं किया और पेट्रोल दे दिया। इसके अलावा यहां नो हेलमेट नो फ्यूल को लेकर कोई जागरूकता पोस्टर भी नजर नहीं आया। इसके बाद दोपहर एक बजे टीम बैराज रोड स्थित पेट्रोल पंप भी नियमों का उल्लंघन होता नजर आया। यहां करीब 15 मिनट में छह बाइक सवार पेट्रोल लेने पहुंचे। इनमें से सिर्फ दो चालकों ने हेलमेट लगा रखा था। जबकि, चार बाइक सवार बिना हेलमेट ही पेट्रोल डलवाकर चले गए। यहां काम कर रहे कर्मचारियों को भी नियमों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। nदोपहर 1.25 बजे : सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप : सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर भी नियमों का उल्लंघन होता मिला। पांच मिनट में पेट्रोल पंप पर तीन बाइक सवार पहुंचे। इनमें से एक हेलमेट लगाया था। जबकि, दो ने हेलमेट नहीं लगाया। इसके बावजूद भी बाइक में पेट्रोल डाल दिया। पेट्रोल पंप पर हेलमेट लगाने की जागरुकता को लेकर कोई पोस्टर, बैनर नहीं लगा था।