फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No grant money received for setting up drip irrigation system

टपक सिंचाई पद्धति स्थापित करने पर नहीं मिली अनुदान राशि

Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
No grant money received for setting up drip irrigation system
टपक सिंचाई पद्धति स्थापित करने पर नहीं मिली अनुदान राशि
विज्ञापन

माछरा। किसानों ने खेतों में टपक सिंचाई पद्धति स्थापित कराई परंतु उद्यान विभाग द्वारा उन्हें अभी तक मिलने वाले अनुदान की राशि नहीं मिल सकी है। पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है, जिस पर उन्होंने अनुदान राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
कृृषक मुकेश कुमार सूदना, मनोज शोल्दा, रामरईस शोल्दा, प्रेमराज बाढली, लोकेश त्यागी खरखौदा, वशिष्ठ काजला भटीपुरा आदि किसानों ने बताया कि उन्होंने मार्च 2019 में अपने खेतों में टपक सिंचाई पद्धति स्थापित कराई, जिसमें उन्हें 90 प्रतिशत अनुदान मिलना था। नंगलामल शुगर मिल की ओर से मिलने वाला 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से अनुदान किसानों को मिल गया। परंतु प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाला अनुदान अभी तक नहीं मिला है, जबकि किसानों ने नेटाफिम कंपनी को टपक सिंचाई संयंत्र स्थापित करने के उपरांत समस्त भुगतान कर दिया, जिस कारण किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है।
विज्ञापन

गत दिवस ब्लॉक माछरा परिसर में कृषि मेला प्रदर्शनी के आयोजन में पहुंचे डीएम के. बालाजी और किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी से किसानों ने अनुदान न मिलने की शिकायत की। डीएम ने शीघ्र ही अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि कई बार अनुदान राशि के लिए बजट मांगा गया, परंतु नहीं मिला। बजट मिलते ही किसानों को अनुदान राशि दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed