{"_id":"6763319cbb401345850d4645","slug":"no-differences-between-yogi-and-modi-now-praveen-togadia-meerut-news-c-72-1-mct1004-126248-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी और मोदी से अब कोई मतभेद नहीं: प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी और मोदी से अब कोई मतभेद नहीं: प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने चेतावनी दी कि देश में विधर्मी और जेहादी सोच वाले अब सावधान हो जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रवीण तोगड़िया के विचार अब एक हो गए हैं। तीनों मिलकर हिंदुत्व की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। कहा कि भारत के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को पूरी दुनिया के हिंदुओं की रक्षा के लिए आक्रामक हो जाना चाहिए।
डॉ. प्रवीण तोगड़िया बुधवार को मेरठ कैंट हनुमान चौक पास डॉ. शशि जैन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने हिंदू समाज से जागने, जोड़ने और प्रयागराज महाकुंभ में अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि इजराइल की तरह भारत को भी दुनियाभर के हिंदुओं की रक्षा के लिए आक्रामक होना पड़ेगा। बांग्लादेश को भी करारा जवाब दिया जाएगा। सभी मंदिरों में हिंदू केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे हिंदुओं को एकजुट किया जा सके। अगर कानून से काम नहीं चलेगा तो हम डंडे से काम लेना जानते हैं। जनसंख्या नियंत्रण करने, लव जेहाद रोकने और समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
राम मंदिर को लेकर हुए थे संघ व मोदी से मतभेद
डॉ. तोगड़िया ने संघ और नरेंद्र मोदी से मतभेदों पर खुलकर बात रखी। बताया कि मुझे मुख्यमंत्री बनना होता तो बहुत समय पहले बन गया होता। मुझे तो पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए कार्य करना है। 42 साल पहले संघ व मोदी के साथ मिलकर कार्य करते थे। श्रीराम मंदिर को लेकर कुछ मतभेद हो गए थे। अब संकल्प लिया है कि तीनों हिंदुत्व की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने हिंदू एकता, जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने, हर हिंदू परिवार को तीन बच्चे पैदा करने, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करने, प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिरों पर हनुमान चालीसा पाठ करने, प्रयागराज महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कैंप में एक करोड़ लोगों को खाना उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर प्रदीप त्यागी, डॉ. शिशिर जैन, डॉ. आशु मित्तल, प्रेमपाल चौहान, महेंद्र त्यागी, आदेश त्यागी, अमित गुप्ता, श्रीपाल, आदेश चौधरी, मंजू शर्मा, रीना शर्मा, सीमा शर्मा, नवदीप शुक्ला आदि उपस्थित रहे।