फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No corona patient found for the first time, one died

पहली बार नहीं मिला कोरोना का कोई मरीज, एक की मौत

Sun, 14 Feb 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
No corona patient found for the first time, one died
पहली बार नहीं मिला कोरोना का कोई मरीज, एक की मौत
विज्ञापन

- 27 मार्च 2020 को मिला था कोरोना का पहला मरीज
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शनिवार को 4662 सैंपलों की जांच में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। 27 मार्च 2020 को मिले पहले मरीज के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई मरीज न मिला हो। इसके अलावा 79 वर्षीय नंदपुरी निवासी कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
अब तक 406 लोगों की जा चुकी है जान
इससे पहले 7 फरवरी 2021 को रिपोर्ट में मरीज नहीं था, लेकिन शाम को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की रिपोर्ट में चार संक्रमित मिल गए थे, जिस कारण वह दिन भी कोरोना की सूची में शामिल हो गया था। अब यह दिन जरूर सुकून देने वाला है, जिस दिन किसी मरीज को पुष्टि नहीं हुई है। 43 लोगों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 20772 की छुट्टी हो चुकी है। 21314 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 12 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि पहली बार ऐसा दिन आया है, जब नया मरीज नहीं मिला है। अभी भी चार हजार ज्यादा सैंपलों की जांच की जा रही है। दो या तीन लोग ही संक्रमित मिल रहे हैं। जिले के कोविड-19 के सबसे बड़े सेंटर मेडिकल कॉलेज में सिर्फ एक व्यक्ति भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि अब ज्यादा संक्रमण नहीं आ रहा है, जो जांच की जा रही है उनमें इक्का-दुक्का ही संक्रमित निकल रहा है। मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के सैंपलों की भी जांच की जा रही है। इस साल जनवरी माह से लगातार कोरोना के मरीज कम होते जा रहे हैं। जनवरी में 532 मरीज मिले थे और फरवरी में अब 13 दिन तक सिर्फ 48 मरीज मिले हैं, यानी फरवरी में तो हर रोज 4 मरीज से भी कम मरीज मिलने का औसत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed