{"_id":"6085e75c8ebc3ed703064708","slug":"no-clue-of-murderers-of-dhaba-employee-in-daurala-laward-news-mrt536017084","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला में ढाबा कर्मचारी के हत्यारों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला में ढाबा कर्मचारी के हत्यारों का सुराग नहीं
विज्ञापन

दौराला। एनएच-58 पर स्थित दादरी में शनिवार देर रात ढाबा कर्मचारी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में दूसरे दिन भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रविवार को भी आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
सलावा निवासी गजेंद्र उर्फ गुड्डन हाईवे स्थित दादरी में एक ढाबे पर काम करता था। शनिवार देर रात दादरी निवासी सिताब सिंह और गोलू ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। गजेंद्र ने नाइट कर्फ्यू की बात कहते हुए खाने की व्यवस्था न होने की बात कही। जिस पर दोनों ने गजेंद्र के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों की तलाश में गांव व रिश्तेदारियों में दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।