फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No clue of missing girl, uproar at police station

लापता युवती का नहीं लगा सुराग, परिजनों का हंगामा

Fri, 11 Oct 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
No clue of missing girl, uproar at police station
मेरठ। चार दिन से लापता युवती का पता नहीं चलने पर बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने लालकुर्ती थाने पर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर भाजपा नेता के दबाव में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र निवासी युवती का पास में ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवती का रिश्ता तय कर दिया। 6 अक्टूबर को उसकी सगाई कर दी। अगले दिन युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने थाने में दी तहरीर में प्रेमी पर युवती को ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अगली सुबह उन्हें छोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को युवती के परिजनों ने थाने में हंगामा किया। युवती की मां का आरोप था कि क्षेत्र में रहने वाला भाजपा नेता आरोपी का सहयोग कर रहा है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच चल रही है। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed