फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No clue of miscreants who shot jaggery businessman, bullet from spot

मेरठ: गुड़ व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाशों का सुराग नहीं, घटनास्थल से मिली बुलेट

Sun, 22 Nov 2020 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
No clue of miscreants who shot jaggery businessman, bullet from spot
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में लूट में विफल होने पर गुड़ व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाशों का पुलिस अभी तक सुराग हाथ नहीं लगा सकी है। घायल व्यापारी एडीजी स्थापना लखनऊ का ममेरा भाई है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह घायल व्यापारी के भाई को घटनास्थल से 315 बोर की बुलेट मिली। पुलिस ने बुलेट को अपने कब्जे में ले लिया। एसपी देहात, सीओ सदर देहात घटना के खुलासे के लिए थाने में ही डेरा डाले हुए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जगह-जगह लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


गुड़ व्यापारी सुनील गुप्ता शुक्रवार को नवीन मंडी स्थित अपनी दुकान पर पैदल जा रहे थे। बदमाशों ने उनके हाथ से सात लाख रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध पर बदमाश व्यापारी को गोली मारकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल गुड़ व्यापारी सुनील गुप्ता एडीजी स्थापना लखनऊ संजय सिंघल का ममेरा भाई है। जिस कारण पुलिस घटना के खुलासे के लिए दिन-रात लगी है। वहीं, एडीजी राजीव सभरवाल इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं।

 

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह शनिवार सुबह से थाने में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस टीम बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

शनिवार को पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए किठौर, मवाना, हसनपुर, अब्दुल्लापुर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं लग सका। यह घटना पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई है। वहीं, घायल व्यापारी मेरठ के आनंद अस्पताल में उपचाराधीन है। जहां हालत ठीक बताई जा रही है।

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ब्रिजेश सिंह, सीओ, सदर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed