फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No clue in the murder of store owner Mahir

Meerut News: स्टोर संचालक माहिर की हत्या में सुराग नहीं

Wed, 08 Oct 2025 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
No clue in the murder of store owner Mahir
मुंडाली। तीन माह बीतने के उपरांत भी जिसोरा गांव में हुए स्टोर संचालक माहिर हत्याकांड का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस के लिए यह मामला अनसुलझी पहेली बन गया है। परिजनों का कहना है कि अब मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र में 27 जून की रात बाइक से घर लौटते समय थाना क्षेत्र के गांव जिसोरा निवासी माहिर पुत्र तहसीन की बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस तीन महीने में यह भी पता नहीं कर सकी कि आखिर माहिर की हत्या क्यों और किसके द्वारा की गई है। मृतक माहिर के परिजन थाने से लेकर एसएसपी, डीआईजी व आईजी के कार्यालय तक चक्कर काट चुके हैं। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गईं थी, परंतु अभी तक मामले का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुंडाली रामगोपाल सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल जारी है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed