फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No clue found in cow slaughter case

Meerut News: गोकशी के मामले में नहीं मिला सुराग

Thu, 07 Nov 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
No clue found in cow slaughter case
मवाना। गांव तिगरी के जंगल में गो तस्करों तीन गोवंश की गोकशी कर अवशेष छोड़ने के मामले में पुलिस अभी सुराग लगा पाने में कामयाब नहीं हो सकी है। खेत में गोवंश के अवशेष पाए जाने पर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर रोष व्यक्त किया था। साथ ही दो दिन का समय पुलिस को खुलासे के लिए दिया था, लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन

गांव तिगरी में मंगलवार की सुबह ईख के खेत में तीन गोवंश कटे मिले थे। इन्हें देखकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया था। सूचना पर विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और भाकियू कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गोकशी की घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि दो दिन में घटना का खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी ने एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामले के खुलासे के लिए दो थानों की टीम तथा एक बीटीएस टीम को लगाया हुआ है, लेकिन पुलिस अभी कोई ठोस सुराग लगा पाने में नाकामयाब रही है। थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जिन पर पुलिस काम कर रही है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed