फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No attention is being paid to the broken road, students are troubled

टूटी सड़क पर नहीं दिया जा रहा ध्यान, विद्यार्थी परेशान

Sun, 10 Aug 2025 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
No attention is being paid to the broken road, students are troubled
दौराला - सिवाया - भराला मार्ग पर हुआ जलभराव और गुजरते स्कूली बच्चे। स्रोत : राहगीर
दौराला। कई गांवों और लावड़ रोड तक जाने वाला सिवाया-भराला संपर्क मार्ग बदहाल है। जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। मार्ग पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इनमें वाहन हिचकौले खाते हुए निकलते हैं। साथ ही यहां स्थित स्कूली बच्चों को भी परेशानी और हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

सिवाया गांव से भराला की ओर जाने वाला रास्ता भराला के अलावा पनवाड़ी, इकलौता, अझौता, मीठेपुर, देदवा व लावड़ रोड को भी जोड़ता है। इस मार्ग से टोल टैक्स बचाने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इस कारण यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग पर दो-तीन स्कूल भी हैं। विद्यार्थियों को प्रतिदिन मार्ग पर हो रहे गड्ढों का सामना करना पड़ता है। शनिवार को हुई बारिश के कारण मार्ग पर जलभराव हो गया। इस कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से भी कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed