फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No arrangement of funds, how will the bonfire in the city burn

धन की व्यवस्था नहीं, कैसे जलेंगे शहर में अलाव

Thu, 19 Dec 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
No arrangement of funds, how will the bonfire in the city burn
धन की व्यवस्था नहीं, कैसे जलेंगे शहर में अलाव
विज्ञापन

मेरठ। कड़ाके की सर्दी में जलने वाले अलाव के लिए नगर निगम ने अभी तक धन की व्यवस्था भी नहीं की है। यही कारण है कि शहर में 90 स्थानों में से केवल 22 स्थानों पर ही अलाव जलाया जा रहा है। इनमें रैन बसेरे भी शामिल हैं। हालांकि, इनमें से बाहरी रैन बसेरों तक लकड़ी न पहुंचने के आरोप लग रहे हैं।
नगर निगम प्रतिवर्ष लगभग 90 स्थानों पर अलाव जलाता है। तीन दिन से गलन वाली सर्दी पड़ रही है। ठंड से जनजीवन ठहर सा गया है। शहर में काफी लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। शहर के कई चौराहों पर पूरी रात लोग ठंड से सिकुड़ते देखे जा सकते हैं। हालांकि नगर निगम ने ऐसे सभी लोगों के ठहरने के लिए 12 स्थानों पर रैन बसेरे संचालित किए हुए हैं। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि रैन बसेरों में बिस्तरों के अलावा चौकीदार की भी व्यवस्था की हुई है। साथ ही अलाव जलाने का भी दावा किया जा रहा है। नगर निगम रिकार्ड के मुताबिक, शहर में 22 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। बाकी स्थानों तक अलाव न पहुंचने का मुख्य कारण बजट की कमी है।
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि अलाव की लकड़ी वन विभाग से खरीदी जाती है। उसको मनी ड्राफ्ट भेजा जा रहा है। शहर में अन्य जरूरी स्थानों पर भी अलाव जलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed