फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nizamuddin Markaz Update News, WHO team searching for jamati in many villages of Meerut

निजामुद्दीन मरकज से निकले जमातियों की तलाश में जुटी डब्ल्यूएचओ की टीम, 21 के खिलाफ मुकदमा

Sat, 04 Apr 2020 12:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Apr 2020 12:43 AM IST
सार

निजामुद्दीन मरकज से निकले जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम उन लोगों की तलाश में जुट गई है, जो जमातियों की संपर्क में आए थे। 

विज्ञापन
Nizamuddin Markaz Update News, WHO team searching for jamati in many villages of Meerut
जमातियों की तलाश करती डब्ल्यूएचओ की टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकले जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ डब्ल्यूएचओ की टीम भी उन लोगों की तलाश में जुट गई है, जो जमातियों की संपर्क में आए थे। डब्ल्यूएचओ की टीम ने शुक्रवार को मेरठ में भी कई स्थानों पर लोगों से पूछताछ की। एक होटल में 21 जमाती मिले, जिन्हें एक आश्रय गृह में क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं, महलका में जमातियों को छिपाने पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बीते दिनों मेरठ जिले के सरधना और महलका क्षेत्र में पकड़े गए पांच जमाती जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू की है। छानबीन में पता चला कि दिल्ली से निकलकर जमातियों ने दिल्ली रोड की एक मस्जिद में नमाज पढ़ी। वहीं पर एक होटल में खाना खाया था। इसके चलते शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ और डॉ. आशुतोष की टीम ने परतापुर के भूड़बराल, डूंगरावली, मोहनपुरी सहित कई मस्जिदों और कई ढाबों पर भी पूछताछ की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव जमाती जिसके भी संपर्क में आए हैं। उनकी भी जांच की जाएगी। जिससे अन्य लोगों को संक्रमित होने से रोका जा सके। पूछताछ में पता चला कि 20 मार्च को पांच जमाती मदीना मस्जिद में रुके थे। उन्होंने मस्जिद के पास दुकान में चाय पी थी। चिकित्सकों ने दुकानदार और उसके परिवार को जांच के लिए सुभारती अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने गगोल रोड स्थित दयाल अस्पताल से दो लोगों को जांच के लिए कस्टडी में लिया। सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई में मणिपुर के नौ जमाती 15 मार्च को पहुंचे थे। वे खिवाई की बड़ी मस्जिद में रह रहे थे। सभी नौ जमातियों को सुभारती में क्वारंटीन किया गया है। वहीं, दिल्ली मरकज की जमात में शामिल ग्राम पसवाड़ा निवासी नौशाद को परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। वह 25 मार्च को गांव लौटा था।

यह भी पढ़ें: Corona Update: पश्चिमी यूपी के 22 जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, इनमें कई विदेशी

महलका में एक किमी का इलाका सील
महलका में जहां जमात रुकी थी, उस इलाके के एक किमी के दायरे को सील कर दिया गया। वहां तीन जमाती पॉजिटिव पाए गए थे। महलका चौकी इंचार्ज पवन मलिक ने बताया कि इकराम, नसीर, शाह आलम, जमील, वकील, जहीर और कुछ अन्य लोगों ने जमातियों को छिपा रखा था। जानकारी न देने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जमातियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  

नमाज अदा करा रहे मौलाना समेत 15 पर मुकदमा
पुलिस ने ग्राम सौंदत्त की मस्जिद के लॉकडाउन का उल्लंघन कर नमाज अदा करा रहे मौलाना हकीकत को हिरासत में लिया है। मौलाना समेत तीन नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मौलाना के अलावा पूर्व प्रधान अफजाल, समीर समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

पीर की मजार खोलने पर कार्रवाई
लॉकडाउन के बावजूद क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पीर की मजार खोल ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को नोटिस थमा दिया। पुलिस के अनुसार, अब्दुल्लापुर निवासी यासीन शुक्रवार सुबह सीएनजी पंप के पास मजार का दरवाजा खोलकर बैठ गया। इस पर वहां लोग एकत्र होने लगे। यासीन को नोटिस देकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हालांकि बाद में उसे थाने से ही जमानत दे दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed