फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nitin's sister's plea... Get justice for my brother.

Meerut News: नितिन की बहन की गुहार... मेरे भाई को इंसाफ दिला दो मेरी गुहार है... मेरे भाई को इंसाफ दिला दो

Tue, 15 Sep 2026 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Nitin's sister's plea... Get justice for my brother.
आंखों में आंसू लिए बहन अनामिका ने लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

बोली- भैया को वापस तो नहीं ला सकते, कातिलों को सजा जरूर दिला दो

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। मेरी गुहार है मेरे भाई को इंसाफ दिला दो। नितिन को खोने के पांच दिन बाद मंगलवार को मीडिया के सामने आईं उसकी बहन अनामिका नागर की यह गुहार सुनकर हर आंख नम हो गई। भाई को याद करते हुए अनामिका की आंखों से आंसू छलक पड़े और आवाज भर्रा गई। उन्होंने कहा कि उनका भाई निर्दोष था। भैया को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन कम से कम हमें इंसाफ तो दिला सकते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि नितिन की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, ताकि किसी और बहन को अपने भाई के लिए इस तरह न्याय की गुहार न लगानी पड़े।

नितिन के पिता सतीश नागर ने कहा कि उनका इकलौता बेटा था। बेटे को खोने के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। भावुक पिता ने कहा, हमारा तो सब कुछ उजड़ गया। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उनके बेटे के मामले में न्याय मिलेगा। नितिन के मामा मनोज कुमार ने भी योगी सरकार पर भरोसा जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जेल जा चुके आरोपियों के मुकदमे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना से पहले आरोपियों ने दूसरे व्यक्ति के मकान पर गोली चलाई थी और इसकी फुटेज भी मौजूद थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय समझौता कराकर प्रकरण को रफा-दफा कर दिया। उनका कहना है कि यदि उस समय पुलिस ने सख्त कार्रवाई की होती तो शायद नितिन के साथ हुई वारदात को टाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, शुक्रवार 11 सितंबर की शाम हस्तिनापुर में बाइक सवार छह युवकों ने माखननगर निवासी 22 वर्षीय नितिन नागर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पिता सतीश ने सत्या उर्फ मिट्ठू निवासी जे-ब्लॉक कॉलोनी हस्तिनापुर, गोल्डी निवासी रानी नंगला, ऋषभ व शक्ति निवासी जंधेड़ी, उत्सव निवासी पाली और एक अज्ञात के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed