फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nitin takes first place in the 1600-meter race.

Meerut News: 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नितिन प्रथम

Mon, 28 Sep 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Nitin takes first place in the 1600-meter race.
गांव पसवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर दौड़ प्रतियोगिता का फीता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। माछरा ब्लॉक के गांव पसवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवेंद्र गुर्जर रहे। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत संयोजक निवेश वशिष्ठ और उनकी पूरी टोली की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नितिन कुमार को 3100, द्वितीय स्थान पर रहे राहुल को 2100 तथा तृतीय स्थान पर रहे आकाश सैनी को 1100 रुपये नकद देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। आयोजन समिति से नितिन, धर्मेंद्र मलिक, गोलू मलिक, फुरकान एवं सागर कुमार ने देवेंद्र गुर्जर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए उन्होंने आयोजन समिति एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed