{"_id":"61bc9ca2ffdcd818d43dc4b0","slug":"nitin-gadkari-gave-a-big-gift-to-meerut-six-lane-road-will-be-built-from-hapur-base-to-bijli-bamba-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नितिन गडकरी ने शहर को दी बड़ी सौगात, हापुड़ अड्डे से बिजली बंबा बाईपास तक छह लेन की बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नितिन गडकरी ने शहर को दी बड़ी सौगात, हापुड़ अड्डे से बिजली बंबा बाईपास तक छह लेन की बनेगी सड़क
Fri, 17 Dec 2021 07:50 PM IST
सुशील कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:50 PM IST
सार
इस प्रोजेक्ट के साथ ही हापुड़ रोड पर स्थित ओडियन नाले पर एक अतिरिक्त पुल को भी बनाया जाएगा। इस कार्य में सबसे पहले पुल बनाया जाएगा। इसके लिए अलग से लगभग चार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शहर को एक बड़ी सौगात दी है। हापुड़ अड्डे चौराहे से बिजली बंबा बाईपास चौराहे तक छह लेन सड़क बनाने के लिए मंजूरी दे दी गई है। इस कार्य के लिए 44.92 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। 4.69 किमी की सड़क को छह लेन करने के लिए सर्वे किया गया था। इसके बाद ही इसे स्वीकृत कर दिया गया है। राष्ट्रीय मार्ग खंड लोक निर्माण विभाग गाजियाबाद कार्य पर आगे की प्रक्रिया करेगा। इसके लिए जल्द टेंडर अपलोड कर दिया जाएगा। 23 दिसंबर को केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 17 Dec 2021
विज्ञापन
ओडियन नाले पर बनेगा एक अतिरिक्त पुल
वहीं, इस प्रोजेक्ट के साथ ही हापुड़ रोड पर स्थित ओडियन नाले पर एक अतिरिक्त पुल को भी बनाया जाएगा। इस कार्य में सबसे पहले पुल बनाया जाएगा। इसके लिए अलग से लगभग चार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
ये होगा फायदा
इस सड़क के छह लेन हो जाने के बाद हापुड़ की ओर से आने वाले यातयात को जाम से छुटकारा मिलेगा। हापुड़ रोड पर मेरठ-बुलंदशहर हाईवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण और गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात केंद्र सरकार ने दी है। इसको देखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क को छह लेन करने का फैसला लिया है। इससे फर्राटा भरते हुए आने वाला यातायात सीधा शहर के अंदर आसानी से चला जाएगा।
- Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 17 Dec 2021
ऐसे होगा प्रोजेक्ट पर खर्च
सिविल खर्च - 27.39 करोड़
यूटिलिटी स्थानांतरण खर्च- 8.20 करोड़
पेड़ कटान खर्च- 1.20 करोड़
सात वर्षों के लिए रखा गया बजट
प्रोजेक्ट के लिए सात वर्षों के लिए अलग-अलग धनराशि तय की गई है। वर्ष 2021-22 के लिए पांच करोड़ 68 लाख 59 हजार रुपये तय किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2027-28 वित्तीय वर्ष तक का अलग-अलग बजट है।
महज सात महीने में स्वीकृत हुआ कार्य
30 मई को नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। जिससे इस मार्ग पर जाम की समस्या को खत्म किया जा सके। महज सात महीने में कार्य को स्वीकृत कर दिया गया है। यही हमारी सरकार का कार्य है। अब मेरठ तेजी से बदल रहा है - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद