फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nisha killed Mamta in four years of love

Meerut News: चार साल के प्रेम में निशा ने किया ममता का कत्ल

Fri, 24 Mar 2023 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
Nisha killed Mamta in four years of love
मेरठ। चार साल के प्रेम में खैरनगर निवासी निशा बेग ने दस साल की ममता का कत्ल कर दिया। दोनों मासूम बच्चे चिल्लाते रहे, लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा। खौफनाक तरीके से वारदात को निशा ने अपने प्रेमी सऊद फैजी के साथ मिलकर अंजाम दिया। इस खौफनाक वारदात को दोनों की जुबानी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। प्रेमी युगल के साथ मोहल्ले की दो महिला और दो पुरुष भी वारदात में शामिल रहे।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद सऊद फैजी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता कोर्ट में पेशकार थे। पार्षद बनने के बाद सऊद काफी धन अर्जित किया। चार साल पहले उसकी मुलाकात निशा बेग से हो गई। जिसके बाद सऊद ने अपने पत्नी को छोड़ दिया और निशा से करीबी रिश्ते बना लिए। निशा का पति शाहिद लालकुर्ती में जूते की दुकान पर नौकरी करने चला जाता था और बच्चे स्कूल। दिनभर सऊद निशा के घर पर रहता था। दोनों की प्रेम कहानी की गवाह मोहल्ले की दो महिला और दो युवक थे। उक्त सभी का खर्च पूर्व पार्षद उठाता था। अब वह निशा से निकाह करना चाहता था। उसने निशा के साथ मिलकर ही उसके बच्चों को मारने की योजना बनाई थी। निशा प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने दस साल के बेटे और छह साल की बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

रात में पूर्व पार्षद के घर हमला, आज बाजार रहेगा बंद
हत्याकांड का पर्दाफाश होने पर खैरनगर के लोगों की भीड़ आधी रात को देहलीगेट थाने पहुंची। उसके बाद पूर्व पार्षद के घर पर हमला कर दिया है। खैरनगर के व्यापारी दानिश, हारून चौधरी, सनवर, इकबाल ने पुलिस से कहा कि इस घटना से खैरनगर के लोग आहत हैं। शुक्रवार को खैरनगर बाजार बंद रखेंगे। पुलिस के साथ मिलकर भोला की झाल पर बच्चों के शवों की तलाश में पुलिस का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed