फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nirmala died of corona without taking sample

बिना सैंपल लिए ही मान लिया निर्मला की कोरोना से हुई मौत

Fri, 29 May 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nirmala died of corona without taking sample
बिना सैंपल लिए ही मान लिया निर्मला की कोरोना से हुई मौत
विज्ञापन

मेरठ। थापर नगर में बृहस्पतिवार सुबह हुई 81 वर्षीय वृद्धा निर्मला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की एक और लापरवाही सामने आई है। जहां रात तक यह बताया जाता रहा था कि महिला की कोरोना वायरस की रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं, पुलिस और वृद्धा की पोती का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोई सैंपल ही नहीं लिया था। ऐसे में सवाल यह है कि जब सैंपल ही नहीं लिए तो फिर और उनकी रिपोर्ट कहां से आएगी। पुलिस के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कहकर अंतिम संस्कार कराया कि हमने वृद्धा की मौत को कोरोना वायरस संक्रमण से मौत होना मान लिया है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के 86/1 थापरनगर निवासी निर्मला गुप्ता (81) पत्नी काली चरण गुप्ता घर पर ही क्वारंटीन थीं। बृहस्पतिवार तड़के वृद्धा की घर पर ही मौत हो गई। 26 मई को वृद्धा का फाइनेंस एडवाइजर 60 वर्षीय बेटा और पुत्रवधू कोरोना पॉजिटिव आए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धा के बेटे और पुत्रवधू को सुभारती में आइसोलेट कराया था, लेकिन वृद्ध घर में ही क्वारंटीन थी। साथ में वृद्धा की 24 वर्षीय पोती मिताली भी घर में ही थीं।
विज्ञापन

वृद्धा की मौत के बाद घर में मिताली ने एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती से कहा कि वह दादी को स्पर्श न करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के न आने पर एसओ सदर बाजार ने एसीएम सदर और सीएमओ को मामले की जानकारी दी। पांच घंटे बाद दोपहर एक बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूरजकुंड पर वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार कराया। वृद्धा के धेवते शुभम ने मुखाग्नि दी। परिवार में सिर्फ 24 वर्षीय युवती ही घर में है। इस युवती की मां व पिता कोरोना पॉजिटिव के चलते घर नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सदर विजय गुप्ता ने बताया कि युवती की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल किन्नी पंवार की ड्यूटी लगाई है। युवती और एक नौकर की शाम को निजी लैब से सैंपलिंग कराई गई है। जबकि वृद्धा के सैंपल नहीं लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed