फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nirmal hindan ke liye jan bhaagidaari jaroori

निर्मल हिंडन के लिए जन भागीदारी जरूरी  

Sun, 13 May 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
nirmal hindan ke liye jan bhaagidaari jaroori
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने उन सभी फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करने को कहा है, जिनका दूषित पानी नाले के रास्ते हिंडन नदी तक पहुंचता है। 
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि हिंडन को निर्मल बनाने की मुहिम बिना जनसहयोग के सफल नहीं होगी। मंडलायुक्त ने जिले में हिंडन से सटे क्षेत्र की स्थिति को जानकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लोगों को प्रेरित कर हिंडन किनारे की जमीन पर तीन पंक्तियों में पौधरोपण किया जाए। अगर किसानों की जमीन हिंडन के किनारे आ रही है तो उन्हें ग्राम सभा की अन्य जगह जमीन देकर बदली जा सकती है। हिंडन में मुख्य नालों से गिर रही गंदगी को रोकने के लिए जाल लगाए जाएं। डीएम रितु माहेश्वरी ने बताया कि अभी तक दो लाख पौधे हिंडन किनारे लगाए गए हैं। लोनी क्षेत्र में प्रदूषण फैला रही 300 औद्योगिक इकाइयों को बंद कराया गया है।


दो जगह हो जांच
मंडलायुक्त ने कहा कि हिंडन में गिरने वाले औद्योगिक इकाइयों के पानी की दो तरह से जांच कराई जाए। जहां पर फैक्ट्र्री का पानी गिरता है, उसके बाद और पहले के पानी का सैंपल भरा जाए। अगर बाद वाले पानी का सैंपल जहरीला पाया जाता है तो उसके बाद औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed