फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nirana Getaway : inspector relivered cause of inattention, HN singh takes charge of police station

पलायन प्रकरण: इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, कातिलाना हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Jul 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 11 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
nirana Getaway :  inspector relivered cause of inattention, HN singh takes charge of police station
निराना पलायन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

पलायन प्रकरण मामले में मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर सिखेड़ा विक्रम सिंह पर कार्रवाई में लापरवाही को लेकर विभागीय कार्रवाई की गाज गिर गई है। इंस्पेक्टर को स्थानांतरण नीति के तहत निर्धारित समय से एक माह पूर्व ही रिलीव कर दिया है। उधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने कातिलाना हमले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना में विगत 29 जून की रात अजय और विवेक पाल पर हुए कातिलाना हमले के मामले में थाना पुलिस की लचर कार्रवाई के चलते तूल पकड़ने वाले पलायन प्रकरण में आखिरकार इंस्पेक्टर सिखेड़ा पर विभागीय कार्रवाई की गाज गिर ही गई। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को थाने के प्रभार से मुक्त करने के साथ ही स्थानांतरण नीति के तहत रिलीव करने के भी आदेश दे दिए। इंस्पेक्टर एचएन सिंह को सिखेड़ा थाने की कमान सौंप दी गई है। 
विज्ञापन


पढ़ें : ‘कैराना’ की राह पर निराना, ‘यह मकान बिकाऊ है’ आठ परिवारों ने किया पलायन का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें सौंपी सिखेड़ा थाने की कमान

nirana Getaway :  inspector relivered cause of inattention, HN singh takes charge of police station
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, इंस्पेक्टर का स्थानांतरण अगले माह होना था, लेकिन चर्चित पलायन प्रकरण के तूल पकड़ने के चलते उन्हें मंगलवार को ही थाना प्रभारी के पद से हटाने के साथ ही जनपद से रिलीव किए जाने के भी आदेश जारी कर दिए गए। उनके स्थान पर नई मंडी कोतवाली में तैनात अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध इंस्पेक्टर एचएन सिंह को सिखेड़ा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

उधर, पलायन प्रकरण के चर्चाओं में आने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात से जारी दबिश अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को 4 आरोपी शहजाद, तहसीन, गफ्फार व रिहान को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही अन्य फरार आरोपियों की भी लगातार तलाश की जा रही है। उधर, मामले को लेकर मंगलवार को भी गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। 

पलायन प्रकरण के बाद देशभर में छाया निराना
कातिलाना हमले में दबंगों के खिलाफ थाना पुलिस की हीलाहवाली को लेकर आठ परिवारों द्वारा अपने घरों पर 'यह मकान बिकाऊ है' लिखकर पलायन करने के ऐलान के बाद गांव निराना चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed