फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine thousand street lights will be set on Kaward marg after National highway closed of 25 July

अलर्ट: 18 से डायवर्जन और 25 जुलाई से एनएच-58 बंद, नौ हजार स्ट्रीट लाइटों से जगमग होंगे कांवड़ मार्ग

Tue, 09 Jul 2019 12:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nine thousand street lights will be set on Kaward marg after National highway closed of 25 July
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नौ हजार स्ट्रीट लाइटों से कांवड़ यात्रा मार्ग जगमग होंगे। इनमें नगर निगम भी कांवड़ यात्रा मार्गों पर अस्थायी स्ट्रीट लाइटें लगाएगा।

विज्ञापन


वहीं नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग के मुताबिक परतापुर-मोदीपुरम बाईपास पर फ्लाईओवर से बागपत चौराहे तक और बागपत चौराहे से सरधना चौराहे तक, मोदीपुरम तिराहे से सरधना रोड बाईपास तक लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा बागपत रोड पर मलियाना फ्लाईओवर से बागपत चौराहे तक और हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहे से नगर निगम सीमा तक अस्थायी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

 
उधर, एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मेरठ में एनएच-58 और चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग व कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर और अन्य कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। एटीएस, अर्धसैनिक बल, रैपिड एक्शन फोर्स, आरआरएफ और पीएसी तैनात रहेगी। एसएसपी ने कहा कि 18 जुलाई से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। 19 जुलाई से बस अड्डे भी शिफ्ट कर दिए जायेंगे। 19 जुलाई से दिल्ली रोड स्थित भैसाली बस अड्डे को गढ़ रोड पर सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। कांवड़ियों की संख्या को देखकर हाईवे पर वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 25 जुलाई से दिल्ली देहरादून हाईवे को बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद इस हाईवे पर कांवड़िए और उनके वाहन ही आ जा सकेंगे। 30 जुलाई को श्रावण मास की शिवरात्रि है।

15 के बाद नहीं होने देंगे निर्माण कार्य
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि हाईवे पर मोदीपुरम में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। परतापुर तिराहे पर इंटरचेंज को लेकर निर्माण कार्य चल रहा है। एनएच-58 पर जहां भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, वहां सख्त निर्देश दिए गए हैं कि 15 जुलाई से पहले निर्माण कार्य बंद कर लें। 15 जुलाई के बाद पुलिस हाईवे पर कहीं भी निर्माण कार्य नहीं होने देगी। इसके लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed