फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine people injured including women in conflict of two sides in Meerut

UP: कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, जमकर चलीं कांच की बोतलें, खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत नौ घायल

Fri, 19 Aug 2022 12:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Aug 2022 12:33 PM IST
सार

Meerut Crime: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। बताया गया कि दोनों तरफ से पथराव हुआ और कांच की बोतलें चलीं, जिसमें महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Nine people injured including women in conflict of two sides in Meerut
खूनी संघर्ष में घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Meerut Crime: मेरठ में जली कोठी में मुखबिरी के शक में चली आ रही तनातनी के बाद गुरुवार रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से पथराव हुआ और कांच की बोतलें चलीं। तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर महिलाओं ने जिला अस्पताल, घंटाघर और फिर देहलीगेट थाने तक हंगामा किया। मामला तूल पकड़ने पर रात में कई थानों की पुलिस घंटाघर पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर महिलाओं को खदेड़ा। 

विज्ञापन


देहलीगेट क्षेत्र के जली कोठी निवासी शुएब की अपने पड़ोसी कामिल के साथ तनातनी चल रही थी। पशुओं के अवैध कटान के मामले में शुएब दो दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया है। पुलिस के मुताबिक, शुएब को शक है कि पशु कटान के मामले में पड़ोसी कामिल ने मुखबिरी कर उसे पकड़वाता है। इसी वजह से गुरुवार को बवाल हुआ। 
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी लगने पर देहलीगेट थाना पुलिस के साथ कोतवाली और सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस संघर्ष में शुएब और उसका भाई जुबेर, भाभी मोनी, बहन मुमताज, फुजी घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से कामिल, उसका भाई आमिर, राजा व अनीस घायल हुए। जिला अस्पताल में भी घायलों को लेकर पहुंचे दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई। पुलिस उन्हें समझाने में लगी रही। पुलिस ने शुएब के पिता रहीसुद्दीन और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया। शुएब पक्ष की महिलाओं ने जिला अस्पताल, घंटाघर और फिर देहलीगेट थाने में हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई करने में लगी है। रात में महिलाओं ने देहलीगेट थाने में धरना दे दिया। महिलाओं ने कहा कि अगर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरने पर बैठे रहेगी। मामला तूल पकड़ता देखकर पुलिस ने लाठी फटकार कर महिलाओं को खदेड़ा। 

यह भी पढ़ें: UP: रिमांड पर आतंकी मोहम्मद नदीम, पूछताछ में खोले ये खौफनाक राज, सहारनपुर लेकर आ सकती है एटीएस

हंगामा करने वालों पर भी कसेगा शिकंजा
दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया। हंगामा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed