फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine out of 32 problems of traders resolved

Meerut News: व्यापारियों की 32 में से नौ समस्याओं का निस्तारण

Sat, 29 Nov 2025 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 29 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Nine out of 32 problems of traders resolved
मेरठ। जिले में व्यापारियों को सुगम व्यापारिक वातावरण प्रदान करने की दिशा में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों द्वारा दी कुल 32 समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। इसमें 9 शिकायत का तत्काल समाधान कर दिया गया। संयोजन राज्य कर विभाग के उपायुक्त प्रशासन जितेन्द्र कुमार रमन ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ नुपूर गोयल, डिप्टी सीएमओ, नगर निगम के सहायक अभियंता, पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर, यातायात इंस्पेक्टर, विद्युत वितरण निगम के चीफ इंजीनियर, एमडीए व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, व्यापार बंधु और विभिन्न व्यापार मंडलों से विष्णु दत्त पाराशर, विपुल सिंघल, अकरम गाजी, आशीष चौधरी, सौरभ अग्रवाल और नवीन अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न चिंताओं को सुना गया, इसमें मुख्य रूप से लाइसेंसिंग, अतिक्रमण, विद्युत आपूर्ति व अन्य प्रशासनिक प्रक्रिया शामिल थीं।
विज्ञापन

प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से 9 समस्याओं का समाधान कर व्यापारियों को राहत प्रदान की। निस्तारण के लिए डीएम ने निगम, एमडीए, विद्युत विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों की सुगमता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों को तय समय-सीमा में पूरा करने और अगली बैठक से पहले लंबित समस्या का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह बैठक मेरठ में व्यापारिक समुदाय के लिए एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है, जो समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed