फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine days later, Satyam's body was recovered from the garbage bin.

Meerut News: नौ दिन बाद सत्यम का शव कूड़ी की झाल से बरामद

Sat, 12 Oct 2024 05:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Nine days later, Satyam's body was recovered from the garbage bin.
मवाना। शिव नगर जुड्डी निवासी सत्यम का शव नौ दिन बाद नहर में कूडी की झाल से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को निकालकर परिजनों से पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शिव नगर जुड्डी निवासी सत्यम बेकरी पर नौकरी करता था। 3 अक्तूबर की रात वह बेकरी पर वेतन के पैसे लेने गया था। जहां से उसे तीन युवक अपने साथ ले गए थे। घर नहीं लौटने पर 3 अक्तूबर को ही सत्यम के पिता रणजीत ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी तथा सत्यम के साथ रहने वाले दो युवकों पर शक जाहिर किया था। 4 अक्तूबर को परिजनों ने सत्यम की बरामदगी को लेकर थाने पर हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। आरोपी ने सत्यम की हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात कबूली थी। लेकिन वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा था। कोई सुराग नहीं लगने पर सत्यम के पिता रणजीत ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए आरोपी निशांत को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने पीएसी के गोताखोर आदि के माध्यम से सत्यम को नहर में दो-तीन दिन तक तलाश कराया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने 8 अक्तूबर को पांच घंटे थाने के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया था। परिजनों ने पुलिस को 10 अक्तूबर तक सत्यम का सुराग लगाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी करने का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में पानी कम होने पर शुक्रवार को किसी ने शव नहर में कूडी की झाल के पास देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया। सत्यम के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव की पहचान सत्यम के रूप में की। पुलिस अभी दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि सत्यम का शव मिल गया है। शीघ्र ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पिटाई किए जाने से नाराज था निशांत

आरोपी निशांत व सत्यम दोनों दोस्त थे। निशांत ने पूछताछ में बताया था कि वह बहसूमा बरात में गया था। जहां किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई तो सत्यम ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसी बात पर उसने सत्यम की हत्या की है। सत्यम तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पूरा परिवार मजदूरी करता है। सत्यम के कोई बच्चा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed