फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine cadets selected for the Republic Day Camp.

Meerut News: नौ कैडेट्स गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयनित

Fri, 09 Oct 2026 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Nine cadets selected for the Republic Day Camp.
मवाना। भोकरहेडी, मुजफ्फरनगर में हुए प्रशिक्षण शिविर में 73 यूपी बटालियन एनसीसी, मवाना के नौ कैडेट्स राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस शिविर के प्रथम चरण के लिए चुने गए। कमान अधिकारी कर्नल शैली मल्होत्रा के निर्देशन में यह चयन प्रक्रिया हुई। चयनित कैडेट्स में 4 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। इनमें से 3 कैडेट्स ड्रिल और 6 कैडेट्स फ्लैग एरिया के लिए चुने गए हैं। कर्नल शैली मल्होत्रा ने बताया कि गणतंत्र दिवस शिविर में देश के सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। प्रथम चरण में चयनित ये सभी कैडेट्स अब सहारनपुर में होने वाले आगामी प्रशिक्षण शिविर में द्वितीय चरण की चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके बाद नोएडा में इंटर ग्रुप कंपटीशन होगा। चयनित कैडेट्स दिल्ली पहुंचेंगे। कैडेट्स के प्रशिक्षण में हवलदार मोनू देशवाल की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed