{"_id":"68f484bdbfd4f5cb45088a66","slug":"nikita-murder-case-revealed-live-in-partner-had-committed-the-murder-both-had-left-family-2025-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकिता हत्याकांड का खुलासा: लिव इन पार्टनर ने की थी हत्या, भरे-पूरे परिवार को ठोकर मारकर चले गए थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकिता हत्याकांड का खुलासा: लिव इन पार्टनर ने की थी हत्या, भरे-पूरे परिवार को ठोकर मारकर चले गए थे दोनों
Sun, 19 Oct 2025 11:57 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:57 AM IST
सार
Meerut News: डौरली निवासी निकिता और उसका पड़ोसी अशोक अपने तीन-तीन बच्चों समेत पूरे परिवार को छोड़कर गए थे। 10 साल लिव इन में रहते हुए दोनों की दो बेटियां हुईं। पांच महीने पहले अशोक ने निकिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
जहर देकर की थी हत्या। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में पांच महीने पहले डौरली निवासी महिला को जहर देकर मारा गया था। इस बात का खुलासा बिसरा रिपोर्ट आने के बाद हुआ। मृतका की बेटी की शिकायत पर डौरली निवासी प्रेमी अशोक धर्मा के खिलाफ पल्लवपुरम पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि डौरली निवासी अशोक धर्मा और निकिता दोनों पड़ोसी थे। निकिता के परिवार में पति और तीन बच्चे थे। वहीं, अशोक धर्मा के परिवार में भी पत्नी और तीन बच्चे थे। आस पड़ोस में होने के कारण दोनों में नजदीकी बढ़ी और प्रेम परवान चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों परिवार में उनकी बढ़ती नजदीकी का विरोध किया गया। साल-2012 में अशोक और निकिता परिवार को छोड़कर भाग गए थे। पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में आकर लिव इन में रहने लगे थे। लिव इन में ही निकिता ने दो बच्चों को जन्म दिया था।
सीओ ने बताया कि चार मई-2025 को निकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोप है कि अशोक ने हृदयघात होने की बात कही थी, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान बिसरा सुरक्षित रखवा दिया था। अब बिसरा रिपोर्ट आई तो उसमें मृतका की मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन करने आया।
मृतका की बड़ी बेटी सिमरन (पहले पति की बेटी) की तहरीर पर पुलिस ने अशोक धर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या क्यों की गई, आरोपी को रिमांड पर लेकर इसका पता किया जाएगा।