फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav : Voting for second phase 9% voting till 9 o'clock

निकाय चुनाव: पांच बजे तक 63.8% मतदान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने डाला वोट

Mon, 27 Nov 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 27 Nov 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Nikay Chunav : Voting for second phase 9% voting till 9 o'clock
वोट डालने पहुंचे सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 63.8 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के प्रति सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह नजर आया। वहीं बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी बुढ़ाना पहुंचकर अपना वोट डाला। खास बात यह है कि सिद्दीकी ने लाइन में लगकर ही मतदान किया। रविवार सुबह 7.30 बजे ही मतदाताओं की कतार मतदान केंद्रों पर लग गई। जलपान से पहले मतदान करने वालों की संख्या अधिक रही। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने जिले की दस निकायों को 13 जोन और 41 सेक्टर में बांटा हुआ था। संवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। 50 से अधिक बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान की शिकायतें कंट्रोल रूम को मिली, लेकिन किसी भी मामले में सत्यता नहीं पाई गई।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद के 458119 मतदाताओं द्वारा दस अध्यक्ष पद और 190 सदस्य के पदों का चुनाव मतदान से किया जाएगा। सुबह 07:30 बजे से मतदान शुरू हुआ हुआ शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव के लिए 156 मतदान केंद्रों पर 549 बूथ बनाए गए हैं। शनिवार को सवेरे से ही पोलिंग पार्टियों को लेकर नवीन मंडी स्थल पर हलचल नजर आई। जनपद में दस निकायों के 190 वार्डों में चुनाव कराने के लिए 156 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 549 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। नवीन मंडी स्थल पर सवेरे से ही पोलिंग टीमों में लगाए गए सरकारी कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहीं से पुलिस और पोलिंग टीमों को एक साथ रवाना किया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्था देखने के लिए चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक आईएएस देवाशीष पांडा ने नवीन मंडी का निरीक्षण किया था। उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश अफसरों को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों को पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया था। इस अवसर पर डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंत देव तिवारी, सीडीओ अंकित अग्रवाल, एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, पीडी डीआरडीए विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed