फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav : CM Yogi Announcement- meerut to build smart with Metro

निकाय चुनाव : योगी का दावा- मेट्रो के साथ मेरठ को बनाएंगे स्मार्ट

Sun, 19 Nov 2017 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 19 Nov 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
Nikay Chunav : CM Yogi Announcement- meerut to build smart with Metro
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। नगर निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैली करने मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब नगर निकाय स्वतंत्र होकर काम करेंगे। निगम सहित सभी निकाय अपनी विकास कार्ययोजना स्वयं तैयार करेंगे और उसके ठेके भी अपने यहां से छोड़ेंगे। प्रदेश सरकार उनका सहयोग करेगी। यह सब और तेजी से होगा जब प्रदेश के सभी 652 निकायों में भी भाजपा का ही बोर्ड बनेगा। योगी ने दावा कि मेट्रो के साथ मेरठ को स्मार्ट बनाएंगे। इसके साथ ही अवैध धंधों, अपराधों पर जहां लगाम लगेगी, वहीं प्रदेश में आने वाले दिनों में विकास की गति बहुत तेज होगी। 

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मूडीज रेटिंग में भारत को अभूतपूर्व सफलता मिली है। आज भारत विश्व में अर्थव्यवस्था के मामले में सबसे उभरता हुआ देश है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थ व्यवस्था के क्षेत्र में व्यापक कदम उठाए हैं। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपरारधों के लिए कुख्यात था, किसान, व्यापारी और नौजवान परेशान था। हमने शपथ ली और कानून का राज स्थापित करने की बात कही तो लोगों ने कहा बड़ी चुनौती है। लेकिन हमने इसे कर दिखाया। आज वहीं पुलिस और वही प्रशासन है, लेकिन अब व्यापारी नहीं अपराधी पलायन करने को मजबूर है। योगी ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि अपराधी हो या अवैध काम करने वाला या उसे संरक्षण देने वाला, अब कोई नहीं बचेगा। 
विज्ञापन


अवैध बूचड़खानों को लेकर सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 में सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने आदेश दिया। लेकिन प्रदेश सरकार ने हाथ खड़े कर दिये। हमारी सरकार आई तो 24 घंटे के भीतर बंद हो गये। यदि सम्मानजनक जीवन प्रदेश की जनता को देना है तो कानून का राज स्थापित करना होगा। कानून और संविधान का पालन कराना हमारी प्राथमिकता है, ताकि बेटी, व्यापारी और नौजवान खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने बेहतर काम किया और अभी और ज्यादा बेहतर करने की जरूरत है। मार्च 2017 से पहले अपहरण, पशु कटान, अवैध वसूली चरम पर थी, लेकिन अब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : क्रांतिधरा पर जमकर गरजे योगी, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

Nikay Chunav : CM Yogi Announcement- meerut to build smart with Metro
हेलीकॉप्टर से उतरते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

योगी ने कहा कि प्रदेश में नया वातावरण बना है। चीनी उद्योग चल निकला है। 75 चीनी मिलें संचालित है। गन्ना किसानों को इस साल का 600 करोड़ से ज्यादा का भुगतान हो चुका है, जो पहले कभी समय पर नहीं होता था। जबकि पिछले सालों के बकाये का भी भाजपा सरकार ने आते ही 25 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान कराया। योगी ने कहा कि हम किसानों को खुशहाल और उनके चेहरों पर खुशी देखना चाहते हैं।

कांवड़ यात्रा को लेकर योगी ने कहा कि गाजियाबाद से हरिद्वार तक चार करोड़ से ज्यादा शिव भक्त यात्रा निकालते हैं। लोगों ने कहा कि डीजे बंद करा दीजिये, बवाल हो जायेगा। हमने कहा कि शिव यात्रा है कोई शव यात्रा नहीं है। डीजे, घंटे, शंख सब बजेंगे। यह सब हुआ और कोई बवाल नहीं हुआ। यही नहीं अब कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी कराई। योगी ने कहा कि जो लोग कांवड़ यात्रा को बदनाम करते थे, वह पिछली सरकार के कुकृत्यों के कारण होता था। ऐसे ही 2007 में बसपा ने थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगा दी, जबकि यह पुरातन परंपरा है। जो खुद को यदुवंशी कहते थे वह भी इसे शुरू नहीं करा पाए।  लेकिन हमने पूरे उत्साह से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने की अनुमति दी।

पढ़ें : CM योगी बोले- पहले अयोध्या को जगमगाया, अब नगर निकायों को जगमगाएंगे

सपा सरकार में हो गये थे नरकीय निकाय

Nikay Chunav : CM Yogi Announcement- meerut to build smart with Metro
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता विकास है। लेकिन सफाई के ठेके जब लखनऊ में बैठकर नगर विकास मंत्री छोड़ेगा तो मेरठ में काम क्याें होगा। सपा ने नगरीय निकायों को नरकीय निकाय बना दिया था। सपा सरकार में पालतू ठेकेदारों को ठेके छोड़े गये तो काम चौपट हुआ। निकायों में हमारे प्रतिनिधि थे, लेकिन पग पग पर बाधाएं होने से काम नहीं करा पा रहे थे। लेकिन हम अब स्वायत्त शासन देंगे। बोर्ड खुद अपने विकास का खाका तैयार करेगा, खुद ही स्थानीय स्तर से ठेके छोड़ेगा। प्रदेश सरकार निकायों को सहयोग करेगी। इसी लिए हम चाहते है कि यूपी के 652 निकायों में भाजपा का बोर्ड बने। 

मेरठ करेंगे समग्र विकास 
योगी ने कहा कि मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का केंद्र होने के कारण महत्वपूर्ण है। इसलिए इसका समग्र विकास करेंगे। स्मार्ट सिटी में तो चयनित होगा ही। यहां पर दिल्ली से मेरठ की रैपिड़ रेल प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा, एक्सप्रेस वे पर काम चल रहा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर करने के लिए मेट्रो भी चलवाएंगे और क्षेत्रीय हवाई उड़ान से भी मेरठ को जोड़ेंगे, जबकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जेवर में बन रहा है। विकास का पूरा खाका तैयार हो चुका है। 

नि:शुल्क जगमगाएंगी सड़कें 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी 652 निकायों में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार एलईडी लगवा रही है। इसके लिए निगम को कोई पैसा नहीं देना होगा। इसके लिए पूरा पैसा केंद्र सरकार का उपक्रम ईएसएल लगा रहा है। इसके साथ ही नगर निकायों में शुद्ध पेयजल, चौड़ी सड़कें, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था, पटरी व्यवसायियों के लिए भी योजना हम लेकर आ रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed