फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav 2023: Mayor should be educated and grassroots leader, teachers-employed says in Amar Ujala Samwad

Nikay Chunav 2023: शिक्षित और जमीनी नेता को बनाएं मेयर,अमर उजाला संवाद में बोले शिक्षक व नौकरी पेशा लोग

Sun, 30 Apr 2023 05:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Apr 2023 05:37 PM IST
सार

इंदौर सा चमके हमारा मेरठ, शिक्षित और जमीनी नेता को बनाएं मेयर। रविवार को अमर उजाला कार्यालय में नगर चुनाव को लेकर संवाद कार्यक्रम  हुआ। इस दौरान शिक्षक, डाॅक्टर और नौकरी पेशा लोगों ने मेयर के चुनाव को लेकर अपनी राय रखी।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: Mayor should be educated and grassroots leader, teachers-employed says in Amar Ujala Samwad
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के शहर इंदौर की तरह हमारा मेरठ शहर भी चमके, साफ-सुथरी सड़कें और सुदंर वातावरण होगा मेरठवासियों को गर्व होगा। रविवार को दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में नगर निगम चुनाव को लेकर 'हमारा मेयर कैसा हो' विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शिक्षकों, डाक्टरों और नौकरीपेशा लोगों ने नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी राय व्यक्त की। शहर के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी ने इंदौर मॉडल पर चर्चा करते हुए उसे मेरठ में लागू करने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा हमारा मेयर शिक्षित और जमीन से जुड़ा होना चाहिए। जिससे आम जनता मिलने से न डरे और शहर की समस्या बताने में कोई हिचक न हो। शहर के खुले नालों से हो रहे हादसों को रोकने के लिए नाले ढकने चाहिए। वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डा. वीरोत्तम तोमर ने कहा कि भारत में इंदौर जैसा शहर होना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही मेरठ शहर के लिए प्रयास होना चाहिए। वहां रात भर सड़कों की धुलाई होती है, दिन में 3 बार कूड़ा उठता है। जिसमें जनता काे भी योगदान देना होगा। महापौर के साथ जनता को भी आगे आना होगा। आबूनाले में सीवर न पड़े तो उसमें बोट चलाई जा सकती है। सवांद कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा सेवाएं, साफ-सफाई, स्वच्छ पानी और स्वच्छ वातावरण, गलियों में लाइटें और चौराहों का सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई। सभी जिम्मेदार नागरिकों होने के नाते बेबाकी से अपनी राय रखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ऐसा हो जिसके पास जाते और बुलाते डर न लगे
हमारे शहर का मेयर ऐसा हो, जिसके पास जाते और उसको बुलाते हुए डर न लगे। स्वच्छ जल और स्वच्छ वायु मिले। मोहल्ला क्लीनिक पर जोर देना चाहिए। यहां एयरपोर्ट होना चाहिए। शहर में 1857 क्रांति की झलक भी में दिखनी चाहिए। - डॉ. विरोत्तम तोमर , वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ

शहर की समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर हो
प्रत्याशी चुनाव से पहले कुछ और जीतने के बाद कुछ और हो जाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए, जनता की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर होने चाहिए। जिससे शहर की समस्या का समाधान तुरंत हो सके। एक शिक्षित प्रत्याशी को चुनें। - डॉ. दिशा दिनेश, प्रोफेसर इस्माईल डिग्री

सबसे पहले एक अच्छा इंसान होना चाहिए
मेयर सबसे पहले एक अच्छा इंसान होना चाहिए। जीतने के बाद किसी पार्टी का नहीं, बल्कि मेरठ की जनता का मेयर होना चाहिए। शिक्षा, स्वच्छता, मेडिकल के बारे में ध्यान हो। शिक्षा का स्तर बढ़ेगा तो मेरठ का नाम होगा। मेरठ में सभी को साथ लेकर चलना होगा। मेरठ को भारत में शिक्षा का बड़ा हब बनाया जा सकता है। - एके दूबे, प्रधानाचार्य दीवान पब्लिक स्कूल

डेयरी की समस्या ज्यों की त्यों
मेयर और पार्षद प्रत्याशी जनता की समस्या सुनने वाला हो और जमीनी समस्याओं को जानता भी हो। हमारे कॉलेज में बीचों बीच नाले के खुले होने से परेशानी है। डेयरी वाले गोबर बहा देते हैं और वो स्कूल के मैदान में भर जाता है। शहर में डग्गामार बसों पर लगाम लगे तो दिल्ली रोड पर जाम से निजात मिले। - डॉ. वीर बहादुर सिंह , प्रधानाचार्य केके इंटर कॉलेज

कार्यों में पारदर्शिता होनी चाहिए
मेयर से आसानी से मिलना और शहर के विकास कार्यों में पारदर्शिता होनी चाहिए। जनता की सुनवाई की सप्ताह या महीने में एक तिथि निर्धारित होनी चाहिए। गड्ढों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, इसके लिए सोचना चाहिए। - यतिका पुंडीर, शिक्षिका बेसिक शिक्षा

काम ठीक न करे तो पार्षद पर कार्रवाई हो
पार्षद चुनने के बाद वो काम ठीक नहीं करता उसपर पांच साल के लिए प्रतिबंधित का प्रावधान होना चाहिए। रैपिड रेल के दौरान सडकों का हाल खराब है। मिनी मेट्रो के कारण यातायात बाधित हो रहा है। ऐसे में इंदौर मॉडल पर काम होना चाहिए, जिसमें वहां के नागरिकों ने भी अहम भूमिका निभाई है। - डॉक्टर राजीव अग्रवाल, फिजिशियन
 

इंदौर सिटी की तरह चमके हमारा शहर
इंदौर सिटी की तरह शहर को चमकाने का काम करें। दुकान बाहर न आए और प्लांट्स लगाएं। लाइटिंग व्यवस्था सही होनी चाहिए, पार्किंग लाइट लगाएं। दुकानदार प्लांट्स और लाइट लगवाएं। कमीशन खत्म होना चाहिए। नाले कवर करके उन पर रोड निकाल दो। ऐसे हमारा शहर सुंदर बनेगा। - डॉ. आशु मित्तल

किसी पार्टी से ताल्लुक नहीं होना चाहिए
पार्षद किसी भी पार्टी से चुना जाए तो वह पार्टी के लोगों तक सीमित रहता है। किसी भी पार्टी से हो वो सभी के लिए काम करे। कैंटोनमेंट की शुरआत पर बोर्ड ने डेयरी बाहर कर दी। नगर निगम में भी ऐसा होना चाहिए।- राहुल सेठी , एरिया मैनेजर फार्मा कपंनी

वार्ड सुंदर बनेंगे तो शहर सुंदर होगा
वार्ड सुंदर बनाने पर काम होना चाहिए। एक-एक वार्ड सुंदर होगा तो शहर सुंदर होगा। पार्षद अच्छा काम करे तो उसे मेयर सम्मानित करें। मेयर अच्छा काम करे तो उसको मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री सम्मानित करे। नगर निगम की जगह पर मैदान बनें और हर चौराहे महापुरुष के नाम हों।- अशोक त्रिपाठी, शिक्षक बेसिक शिक्षा

जनता भी अपनी जिम्मेदारी समझे
जनता का भी अहम रोल होता है, उसे भी जिम्मेदारी समझनी होगी। प्रत्याशी की पिछला रिकॉर्ड भी देखना चाहिए। उन्होंने पहले जनता के लिए क्या किया। सड़कों की किनारे कूड़ा इकट्ठा नहीं होना चाहिए। कूड़े का पहाड़ नहीं बनना चाहिए। - नितपाल सिंह, फार्मा कंपनी एरिया मैनेजर

नालों को कवर करना जरूरी
नालियों को कवर करना बहुत जरूरी है। मेरठ में नालों में बच्चे गिरकर मौतें हो चुकी हैं। मवाना जैसे कस्बे में नाले ढके हुए हैं, ऐसे ही मेरठ महानगर में नाले कवर होने चाहिए। मेयर कोई भी बने इस पर काम होना चाहिए।- अर्पित भारद्वाज , फार्मा एरिया मैनेजर

जमीन से जुड़ा मेयर चुनें
मेयर जमीन से जुड़ा होना चाहिए, मेयर क्षेत्र की समस्या के बारे जानते हो। अपना कल्याण नहीं, जनता की समस्या का समाधान करने में सक्षम हो। शिक्षित भी हो समाज में अच्छी छवि भी हो। आपराधिक छवि का ना हो। - मनोहरलाल , देवनागरी इंटर कॉलेज

परिवार के सदस्य की तरह स्वभाव हो
मेयर का स्वभाव परिवार की सदस्य की तरह होना चाहिए। हमारा पार्षद अच्छा होगा तो सब काम ठीक होंगे। ऐसा पार्षद चुनें जो मेयर तक समस्या लेकर जा सके और उसका समाधान कर सके। - पंकज अरोड़ा, एरिया मैनेजर फार्मा कंपनी

जीतने के बाद भी चुनावी वादे याद रहें
प्रत्याशी को अपने चुनावी वादे याद रखने चाहिए। ज्यादा मांग नहीं है, लेकिन प्रत्याशी चुनावी वादे भूल जाते हैं। जिससे शहर को नुकसान होता है। - प्रवीण शर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

हमें भी ईमानदार होना होगा
हमें खुद भी ईमानदार होना होगा, शहर को साफ और स्वच्छ रखने में हमारी भी भूमिका अहम होगी। शिक्षा, मेडिकल, साफ सफाई, स्वच्छ पानी चाहिए। ये हमारे लिए बहुत जरूरी है। कूड़ा फेंकने पर जुर्माना है धुआं करने में जुर्माना है। लेकिन पता नहीं शहर में कब जुर्माना लगा होगा। सड़कों का हाल खराब है, विकास होना चाहिए। - आलोक कुमार अग्रवाल, आईएमए सचिव

मेयर को काम पता होना चाहिए
मेयर को शहर में होने वाला काम पता होना चाहिए। नाले खुले हुए हैं, एक दौरे पर सब पता चल जाता है। शिकायत के बाद ही काम होगा, ये गलत है। जनता की भी 90 प्रतिशत जिम्मेदारी होती है, वोट जनता ने दिया है तो मेयर की भी जिम्मेदारी बनती है। मेरठ को मेरठ बनाने में जनता को आगे आना होगा। - डॉक्टर राहत खान, केआईईटी कॉलेज गाजियाबाद

अच्छा और शिक्षित प्रत्याशी चुनें
चुनाव जीतने के बाद कुर्सी मिलने के बाद कमीशम का खेल शुरू हो जाता है। मेयर और पार्षद साफ-सफाई का ख्याल रखें। अच्छे लोगों को चुनाव में आना चाहिए। गलत लोगों का न सम्मान करें, धोती कुर्ते वाले प्रत्याशियों का भी सम्मान करना चाहिए। - कुंवर शाहिद अली, फैज ए आम कॉलेज शिक्षक

साफ छवि का मेयर बने
साफ छवि का मेयर होना चाहिए। डेयरी की समस्या खत्म होनी चाहिए। हमारे विकासपुरी कॉलोनी में डेयरी के कारण बड़ी समस्या है। ऐसे ही शहर को इस समस्या से निजात दिलाने वाला मेयर मिले। - आरिफ अली खान, फैज ए आम शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed