फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Night shelter turned into garbage dumping ground, uproar against BVG company

Meerut News: रैन बसेरे को बना दिया कूड़े का डंपिंग ग्राउंड, बीवीजी कंपनी के खिलाफ हंगामा

Tue, 31 Oct 2023 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Night shelter turned into garbage dumping ground, uproar against BVG company
मेरठ। घर-घर कूड़ा उठाने वाली बीवीजी कंपनी के खिलाफ सोमवार को परतापुर के गगोल और फिर नगर निगम में हंगामा हुआ। आरोप है कि बीवीजी कंपनी ने गगोल में रैन बसेरे को कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। इसके चलते स्थानीय लोगों में बीमारियां फैल रही हैं। रैन बसेरे के पास लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं दुर्गंध से परेशान हैं। पार्षदों और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर निगम ने कूड़ा डलवाना बंद नहीं किया तो वे सड़कों पर आंदोलन करेंगे। सवाल यह भी है कि जब अनुबंध लोहियानगर का है तो गगोल में कूड़े का डंपिंग ग्राउंड क्यों बना दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, गगोल में रैन बसेरा है। यहां शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। इसके विरोध में ही लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी लगते ही पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला, प्रशांत कसाना, भूपेंद्र पाल सहित अन्य पहुंचे। पार्षदों ने भी नाराजगी जताई। पार्षदों ने कंपनी के गाड़ी चालकों से कूड़ा डालने के बारे में जानकारी ली। चालकों ने कहा कि नगर निगम ने यहां पर कूड़ा डालने के लिए कहा है। इसके बाद पार्षदों और स्थानीय लोगों ने बीवीजी और निगम के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। पार्षद कीर्ति घोपला ने कहा कि निगम ने यहां पर कूड़ा डलवाना बंद नहीं किया तो सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि रैन बसेरे को कूड़े का डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे। इसके बाद पार्षद नगर निगम में पहुंचे और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान यह भी आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी और कंपनी की मिलीभगत से सरकारी पैसे की लूट हो रही है। निगम और कंपनी के बीच लोहियानगर में कूड़ा डालने का अनुबंध है। कंपनी जहां चाहती है, वहीं पर कूड़ा डालने लगती है। ऐसा नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने उठाए सवाल, निगम खुद क्यों नहीं करता काम
- बीवीजी कंपनी के खिलाफ सपा के पार्षद कीर्ति घोपला, बसपा से पार्षद प्रशांत कसाना, आजाद समाजवादी पार्टी भूपेंद्र पाल के साथ सपा पार्षद शाहिद पहलवान भी नगर निगम में पहुंचे। उन्होंने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को लिखित में शिकायत पत्र दिया। आरोप लगाया कि कंपनी को नगर निगम द्वारा 170 गाड़ी और कर्मचारियों को पैसा दिया जाता है। इसके बावजूद कंपनी को ठेका दिया गया है। यह काम तो निगम खुद भी कर सकता है। इसके बाद भाजपा पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी, उत्तम सैनी ने भी बीवीजी कंपनी के खिलाफ लिखित में शिकायत की।

---
बीवीजी कंपनी के खिलाफ पार्षदों ने शिकायत की है। मंगलवार सुबह मैं खुद गगोल पहुंचकर जांच करूंगा। जांच के बाद ही कंपनी को नोटिस जारी होगा। लोहियानगर में कूड़ा डालने का अनुबंध है। गगोल में डंपिंग ग्राउंड बनाना गलत है। - डॉ. हरपाल सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed