फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nigam ne menka cinema ko di noc kar di nirast

निगम ने मेनका सिनेमा को दी एनओसी कर दी निरस्त 

Wed, 11 Jul 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jul 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
nigam ne menka cinema ko di noc kar di nirast
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेनका सिनेमा को बगैर पर्याप्त अनुमति के तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ गया है। अपर नगरायुक्त और निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को सिनेमा का निरीक्षण किया। वहीं पुरुषोत्तम कुमार चौबे के प्रार्थना पत्र पर जारी एनओसी को निरस्त कर दिया गया है। एक कॉपी सिनेमा के बाहर भी चस्पा कर दी गई है। साथ ही पुरुषोत्तम कुमार चौबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। घंटाघर के निकट मेनका सिनेमा है, जो 60 साल पहले बनाया गया था। काफी समय से ये बंद पड़ा है। तीन दिन पहले एसपी सिटी कार्यालय के बगल में सिनेमा को ध्वस्त कर दिया। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए। 
विज्ञापन


नोटिस निरस्त, सिनेमा पर कर दिया चस्पा 
अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी का कहना है कि पुरुषोत्तम कुमार चौबे के आवेदन और निर्माण विभाग के इंजीनियरों की रिपोर्ट पर जो पत्र जारी किया गया था। उसमें स्पष्ट है कि चौबे को बगैर मनोरंजन विभाग और अन्य विभागों की एनओसी के भवन के जर्जर हिस्से की मरम्मत कर सकता है और न ही भवन को गिरा सकता है। चौबे ने किसी विभाग से एनओसी नहीं ली है और बिल्डिंग का काफी बड़ा हिस्सा गिरा दिया है। यह पूरी तरह नोटिस और आदेश का उल्लंघन है। इसलिए पूर्व में जारी नोटिस को निरस्त कर दिया गया है। नोटिस को सिनेमा के मुख्य द्वार पर भी चस्पा कर दिया गया है। 
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर एफआईआर की तैयारी 
डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने पुरुषोत्तम कुमार चौबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन एफआईआर किन धाराओं  में होगी, इस पर विचार चल रहा है। पुरुषोत्तम चौबे के साथ साथ स्थानीय दो अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर की तैयारी है। इस संबंध में अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी का कहना है कि रिपोर्ट तो दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed