फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NIET greater noida gor first rank

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा अव्वल रहा

Fri, 14 Aug 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
NIET greater noida gor first rank
मेरठ। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा को अप्रैल-जून 2020 के लिए डॉ. कलाम एंटरप्रेन्योरशिप लीग-2020 में एकेटीयू द्वारा प्रथम रैंक से सम्मानित किया गया है। डॉ. कलाम एंटरप्रेन्योरशिप लीग-2020 स्टार्ट अप्स की मदद करके व्यवसायों को विकसित करने के लिए संस्थानों में उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु विश्वविद्यालय की राज्यव्यापी पहल है। डॉ. कलाम एंटरप्रेन्योरशिप लीग का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ द्वारा संस्थानों और छात्रों के बीच रचनात्मकता पैदा करने के लिए किया गया। जहां वे छात्रों और संकायों के लिए नवाचार केंद्रित उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण और समर्थन करने वाले विभिन्न मापदंडों पर रैंक किए जाते हैं। एनआईईटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा ने कहा कि संस्थान की यह उपलब्धि छात्रों के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अपने छात्रों के बीच स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय और एनआईईटी द्वारा नियमित आधार पर की जा रही विभिन्न पहल के बारे में बताया। जिससे उन्हें नवीन विचारों पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने निकट भविष्य में स्टार्ट-अप्स के विकास पर प्रकाश डाला और कहा कि एनआईईटी छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा और अवसर प्रदान करता रहेगा। यह उनके जीवन को बदल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed