फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NIA team raids several places in Meerut under the guise of arms supplier Javed

एनआईए की टीम ने हथियार सप्लायर जावेद की निशानदेही पर मेरठ में कई स्थानों पर दी दबिश

Wed, 23 Sep 2020 01:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Sep 2020 01:37 AM IST
सार

  • -टीपीनगर, लिसाड़ीगेट, कोतवाली और ब्रह्मपुरी में रातभर चला तलाशी अभियान
  • -एनआईए-एटीएस ने सात जून को किठौर के हथियार सप्लायर को किया था गिरफ्तार

विज्ञापन
NIA team raids several places in Meerut under the guise of arms supplier Javed
एनआईए की टीम- प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एनआईए की टीम ने मंगलवार रात मेरठ शहर में हथियार सप्लायर जावेद को लेकर कई जगहों पर दबिश दी। जावेद की निशानदेही पर रातभर तलाशी अभियान चला। बताया जा रहा है कि खालिस्तान समर्थकों के इशारे पर ये लोग पंजाब में साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन


एनआईए-एटीएस ने सात जून को हापुड़ से किठौर रार्धना निवासी जावेद को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि जावेद ने लुधियाना में आरएसएस के नेता जगदीश गगनेजा की हत्या के लिए हथियार सप्लाई किए थे।

विज्ञापन

अक्टूबर 2016 में पंजाब के लुधियाना में रविंद्र गोसाई की हत्या में भी मेरठ से हथियार सप्लाई किए गए थे। आरएसएस नेताओं की हत्या खालिस्तान समर्थकों ने कराई है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया कि मेरठ के हथियार सप्लायर का खालिस्तान समर्थकों सीधा कनेक्शन है।

पुलिस के अनुसार, एनआईए ने जावेद को पंजाब से रिमांड पर लिया हुआ है। मंगलवार को एनआईए ने जावेद की निशानदेही पर लिसाड़ीगेट, कोतवाली व ब्रह्मपुरी इलाके में दबिश दी। पुलिस का दावा है कि जावेद भी खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा था।

पंजाब में जावेद के खिलाफ मुकदमा हुआ था। एनआईए और एटीएस इसकी जांच कर रही कि आखिर मेरठ के हथियार सप्लायरों का खालिस्तान समर्थकों से कैसे संपर्क हुआ। कौन-कौन हथियार सप्लायर हैं, जिनकी तलाश में सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed