{"_id":"5f6a598cc1f30b28a9243208","slug":"nia-team-raids-several-places-in-meerut-under-the-guise-of-arms-supplier-javed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की टीम ने हथियार सप्लायर जावेद की निशानदेही पर मेरठ में कई स्थानों पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए की टीम ने हथियार सप्लायर जावेद की निशानदेही पर मेरठ में कई स्थानों पर दी दबिश
Wed, 23 Sep 2020 01:37 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:37 AM IST
सार
- -टीपीनगर, लिसाड़ीगेट, कोतवाली और ब्रह्मपुरी में रातभर चला तलाशी अभियान
- -एनआईए-एटीएस ने सात जून को किठौर के हथियार सप्लायर को किया था गिरफ्तार
विज्ञापन
एनआईए की टीम- प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
एनआईए की टीम ने मंगलवार रात मेरठ शहर में हथियार सप्लायर जावेद को लेकर कई जगहों पर दबिश दी। जावेद की निशानदेही पर रातभर तलाशी अभियान चला। बताया जा रहा है कि खालिस्तान समर्थकों के इशारे पर ये लोग पंजाब में साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
एनआईए-एटीएस ने सात जून को हापुड़ से किठौर रार्धना निवासी जावेद को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि जावेद ने लुधियाना में आरएसएस के नेता जगदीश गगनेजा की हत्या के लिए हथियार सप्लाई किए थे।
विज्ञापन
अक्टूबर 2016 में पंजाब के लुधियाना में रविंद्र गोसाई की हत्या में भी मेरठ से हथियार सप्लाई किए गए थे। आरएसएस नेताओं की हत्या खालिस्तान समर्थकों ने कराई है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया कि मेरठ के हथियार सप्लायर का खालिस्तान समर्थकों सीधा कनेक्शन है।
पुलिस के अनुसार, एनआईए ने जावेद को पंजाब से रिमांड पर लिया हुआ है। मंगलवार को एनआईए ने जावेद की निशानदेही पर लिसाड़ीगेट, कोतवाली व ब्रह्मपुरी इलाके में दबिश दी। पुलिस का दावा है कि जावेद भी खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा था।
पंजाब में जावेद के खिलाफ मुकदमा हुआ था। एनआईए और एटीएस इसकी जांच कर रही कि आखिर मेरठ के हथियार सप्लायरों का खालिस्तान समर्थकों से कैसे संपर्क हुआ। कौन-कौन हथियार सप्लायर हैं, जिनकी तलाश में सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/