फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NH-34 safety wall damaged by rain; questions raised about quality.

Meerut News: बारिश में क्षतिग्रस्त हुई एनएच-34 की सेफ्टी वॉल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sat, 11 Jul 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
NH-34 safety wall damaged by rain; questions raised about quality.
बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर के पास एनएच 34 सॉफ्टी वाल क्षतिग्रस्त
- दस माह पहले हुआ था निर्माण, एनएच अधिकारियों ने कहा- कार्य अभी जारी, जल्द होगी मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा (मेरठ)। मेरठ-बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर ग्राम सैफपुर-फिरोजपुर फ्लाईओवर के पास बनाई गई सेफ्टी वॉल पहली ही बारिश में कई स्थानों से क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। करीब 10 माह पहले निर्मित इस सेफ्टी वॉल के टूटने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
सपा नेता सुदेशपाल, भाकियू तोमर के नेता अमित चौधरी, फिरोजपुर निवासी लाखन सिंह का कहना है कि फ्लाईओवर की सुरक्षा के उद्देश्य से बनाई गई सेफ्टी वॉल पहली ही बरसात का सामना नहीं कर सकी। उनका कहना है कि यदि शुरुआती बारिश में ही दीवार टूटने लगी है तो भविष्य में इसकी मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

एनएचएआई के एसडीओ आशीष शर्मा का कहना है कि निर्माण कार्य अभी जारी है। अभी वाहनों के लिए हैंडओवर भी नहीं किया गया है। बारिश के कारण पानी भरने से सेफ्टी वॉल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसे तत्काल दुरुस्त कराया जा रहा है।

बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर के पास एनएच 34 सॉफ्टी वाल क्षतिग्रस्त

बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर के पास एनएच 34 सॉफ्टी वाल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed