फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NGT takes a tough stance on the Budhi Ganga matter; raises questions regarding the Irrigation Department's report.

Meerut News: बूढ़ी गंगा मामले में एनजीटी सख्त, सिंचाई विभाग की रिपोर्ट पर उठाए सवाल

Wed, 05 Aug 2026 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
NGT takes a tough stance on the Budhi Ganga matter; raises questions regarding the Irrigation Department's report.
- एनएमसीजी महानिदेशक करेंगे स्वतंत्र जांच, 16 अक्तूबर तक देनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। बूढ़ी गंगा नदी के उद्गम और उसके वास्तविक प्रवाह मार्ग को लेकर चल रहे मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सुनवाई के दौरान अहम आदेश जारी किए हैं। न्यायाधिकरण ने सिंचाई विभाग की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए उसे पर्याप्त नहीं माना और मामले की स्वतंत्र जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता प्रियंक भारती ने न्यायाधिकरण को बताया कि सिंचाई विभाग ने बूढ़ी गंगा नदी का उद्गम गलत दर्शाया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास करीब 200 वर्ष पुराने प्रामाणिक नक्शे तथा अन्य ऐतिहासिक अभिलेख उपलब्ध हैं। जिनसे नदी के वास्तविक स्वरूप और प्रवाह मार्ग की पुष्टि होती है।
विज्ञापन

एनजीटी ने प्रियंक भारती को निर्देश दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर सभी पुराने नक्शे एवं संबंधित दस्तावेज राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक के समक्ष प्रस्तुत करें। न्यायाधिकरण ने एनएमसीजी के महानिदेशक को निर्देशित किया है कि वह उपलब्ध ऐतिहासिक अभिलेखों, पुराने मानचित्रों और अन्य साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण कर बूढ़ी गंगा के वास्तविक उद्गम से लेकर गंगा अथवा उसकी सहायक नदी में विलय तक के संपूर्ण प्रवाह मार्ग का निर्धारण करें। एनजीटी ने कहा कि जांच पूरी कर शपथपत्र के साथ विस्तृत रिपोर्ट 16 अक्तूबर तक न्यायाधिकरण के समक्ष प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed