फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   news

Meerut News: प्रमुख समाचार सूची मेरठ

Wed, 09 Sep 2026 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
news
1. एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील के कानूनगो धर्मपाल सिंह को ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा; मेडिकल कराकर देहली गेट थाने में एफआईआर दर्ज।
विज्ञापन

2. भावनपुर के किनानगर में खेत में मिले संरक्षित पशु के अवशेष, हिंदू संगठनों का हंगामा; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
3. मोदीपुरम में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दयावती मोदी एकेडमी की मिनी बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत, एक छात्र चोटिल।
4. युवतियों में बढ़ा कोरियन ग्लास स्किन का क्रेज, अत्यधिक तनाव के चलते परिजन जिला अस्पताल के 'मन कक्ष' में करा रहे काउंसलिंग।
5. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस: मेरठ में बीते 8 माह में 10 हजार से अधिक लोगों को आए आत्महत्या के विचार, 100 से ज्यादा ने दी जान।
6. सौरभ हत्याकांड: बचाव पक्ष की वकील के अस्वस्थ होने के कारण दो दिन से सुनवाई टली, अभियोजन पक्ष अंतिम बहस कर चुका है पूरी।
7. सात दिन से लापता किशोर की बरामदगी के लिए भावनपुर निवासी पिता ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार, गांव के युवक पर आरोप।
8. शारदा रोड तीन माह से बदहाल, गहरे गड्ढों से 28 मोहल्लों के लोग व व्यापारी परेशान; सीएम ग्रिड योजना के तहत होना है निर्माण।
9. एमडीए ने तैयार किया विकास एजेंडा, प्रथम चरण में चिन्हित 8 कॉलोनियों में सड़क-नाली निर्माण के साथ होगा पौधारोपण।
10. गैस कंपनियों ने बंद किए नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन, जिला पूर्ति विभाग को दी सूचना; समाधान के लिए सीएम पोर्टल पर शिकायतें जारी।
11. दूसरे राज्यों से संचालित अनफिट व डग्गामार टूरिस्ट बसों के खिलाफ आरटीओ का सघन चेकिंग अभियान जारी।
12. अपराध नियंत्रण और यातायात सुधार के लिए मेरठ में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की मांग तेज।
13. बारिश के बाद फिर चढ़ा पारा, तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंचा; अगले दो दिन उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नहीं।
14. छावनी क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के लिए 18 कंप्यूटरों वाली डिजिटल लाइब्रेरी तैयार, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के सहयोग से कैंट बोर्ड ने किया निर्माण।
15. सीसीएसयू में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सहयोग से एक दिवसीय मानवाधिकार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, चार तकनीकी सत्रों में दी गई विधिक जानकारी।
16. सीसीएसयू के बाद शहर के अन्य निजी हॉस्टलों में अव्यवस्थाओं पर छात्रों ने उठाई कार्रवाई की मांग, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया समाधान का आश्वासन।
17. एशियन गेम्स से पूर्व दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज एथलेटिक्स सीरीज फाइनल, भाला फेंक में अन्नू रानी और 4x400 रिले में नीरू पाठक लेंगी हिस्सा।
विज्ञापन

18. एशियन गेम्स में 27 सितंबर को पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज व 1500 मीटर दौड़ में, जबकि प्रियंका गोस्वामी मैराथन में करेंगी प्रतिभाग।
19. गांधी बाग मैदान में 12 सितंबर से शुरू होगी 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी, 12 टीमें लेंगी भाग और 19 को होगा फाइनल।
20. हनी क्रिकेट एकेडमी ने गढ़ रोड पर आयोजित मैच 100 रनों से जीता।
21. गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में 'स्पोर्ट्स फॉर स्कूल' टूर्नामेंट के तहत अंडर-17 मैच का आयोजन।
22. सीबीएसई क्लस्टर में तक्षशिला स्कूल की बालिका वर्ग की टीम ने जीता रजत पदक।
23. गणेश चतुर्थी को लेकर मूर्तिकार दिन-रात प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे, शहर में इको-फ्रेंडली बप्पा की मांग बढ़ी।
24. भारत विकास परिषद की आयुष्मान शाखा (केके इंटर कॉलेज) व संस्कार शाखा (सरस्वती शिशु मंदिर) द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित।

25. जिला पंचायत में नए कार्यों के लिए डीएम की मंजूरी जरूरी। प्रशासकों के कामकाज की गाइडलाइन जारी पुराने स्वीकृत कार्यों का भौतिक और तकनीकी मूल्यांकन कराकर भुगतान की अनुमति,प्रशासक सामान्य बैठकों पर भी रोक विशेष परिस्थितियों में जिला पंचायत अधिकारियों के साथ योजना की प्रगति के लिए बुलाई जा सकती है बैठक।
विज्ञापन
विज्ञापन


26. शास्त्री नगर सेक्टर 2 में महिलाओं का धरना जारी। महिलाएं बोलीं, नई नीति में हमें अपने ही चाहिए सुरक्षित मकान। आवास विकास परिषद के अधिकारियों से नाराज है शास्त्री नगर की जनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed