फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Newlywed woman accuses in-laws of dowry harassment.

Meerut News: नवविवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sun, 26 Jul 2026 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Newlywed woman accuses in-laws of dowry harassment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव छोटा मवाना की रहने वाली नवविवाहिता ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और पहली शादी की बात छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
छोटा मवाना निवासी युवती का निकाह 31 मई को खरखौदा कस्बा निवासी के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही सास ने उसके सोने-चांदी के गहने अपने पास रख लिए। इसके बाद पति, ससुर, सास, देवर और ननद कम दहेज का ताना देकर बाइक और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की और उसे पहने हुए कपड़ों में ही उसके भाई के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed