नवजात शिशु का काल बनी बेकाबू कार, मां की गोद हुई सूनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात होने की खुशियां मनाने के जश्न में डूबे परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा। सड़क हादसे में नवजात की मौत से मां की आंचल सूनी हो गई। नशे की हालत में कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिस कारण नवजात की मौत हो गई। कार चालक ने दो साइकिल सवारों को भी टक्कर मार दी। हादसे से नाराज लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
शामली में झिंझाना में सोमवार को गढ़ीपुख्ता निवासी मोनू की पत्नी मोनी ने ऊन पीएचसी पर नवजात को जन्म दिया। पैदा होते ही उसकी तबियत खराब हो गई। चिकित्सकों ने उसे झिंझाना सीएचसी पर रेफर कर दिया। इसके बाद, शाम करीब पांच बजे मोनू अपनी मां सरोज के साथ नवजात शिशु को लेकर बाइक से झिंझाना आ रहा था। ऊन रोड पर मां काली मंदिर के निकट सामने से आ रहे वैन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा और नवजात शिशु घायल हो गए। इस दौरान बाइक वैन के नीचे फंस गई। भागने की फिराक में वैन चालक ने करीब एक किमी तक बाइक को घसीटता हुआ चला गया। वैन की चपेट में साइकिल सवार देशपाल व महिपाल निवासी बझेड़ी भी घायल हो गए। वहां लोगों ने वैन चालक को पकड़ लिया तथा 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को झिंझाना सीएचसी में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, थाना प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि आरोपी वैन चालक को हिरासत में लिया गया है। चालक शराब के नशे में था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट बस
सहारनपुर जिले के गांव मनानी में देवी मंदिर से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कैराना रोड पर जगनपुर के पास हुआ। चीखपुकार मचने पर एकत्र हुए राहगीरों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों का शामली स्थित अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके बाद यात्री अपने गंतव्य स्थान की ओर लौट गए।
दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी मनीष तथा उनके परिवार के लोग सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान के पास स्थित गांव मनानी में देवी मंदिर पर दर्शन करने गए थे। वहां से सोमवार को शामली से वाया कैराना होते हुए पानीपत के रास्ते दिल्ली लौट रहे थे। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी टूरिस्ट बस कैराना रोड पर जगनपुर के पास पहुंची। इस बीच चालक कुलदीप ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करना चाहा। इसी दौरान सामने से भी ट्रक आ गया, जिस कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में कई लोग घायल
हादसे में बस में सवार कुनाल पुत्र मनीष, मंजू पुत्री मनीष, दीप, माला पत्नी मनीष, दर्शन, दीपू, प्रीती, अंजू, ममता को मामूली चोटें आई, जबकि चालक कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर कैराना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस से निकालकर घायलों को शामली के अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनसेट बच्चों की मची चीखपुकार टूरिस्ट बस पलटने के बाद उसमें सवार महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चे बुरी तरह चिल्लाने लगे, जिससे मौके पर इकट्ठा लोग भी घबरा गए। अधिकांश यात्री बस में फंसे हुए थे, जिन्हें लोगों ने कड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए कोई वाहन मौके पर मौजूद नहीं था, जिसके चलते कैराना की तरफ से आते वाहनों को रोक कर उनमें घायलों को शामली के अस्पताल तक पहुंचाया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/