फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New Year Celebration

मस्ती में डूबी शाम, जमकर धूमधड़ाका

Fri, 01 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 01 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
New Year Celebration
शहर ने अपने ही अंदाज में नये साल का स्वागत किया। मस्ती के माहौल में सब झूम उठे। परिवार और दोस्तों के साथ इन यादगार पलों को दिल में संजोए रखने के लिए होटल, फार्म हाउस और रेस्टोरेंट में भी विशेष आयोजन किए गए।
विज्ञापन


होटलों का माहौल शाम से ही रंगीन था। कई स्थानों पर थीम पार्टी आयोजित की गई। डीजे म्यूजिक पर युवा थरकते नजर आए। सड़कों पर भी मस्ती की पाठशाला चली। होटलों में प्रोफेशनल डांसर्स ने समां बांधा। कई होटल एडवांस बुकिंग के चलते हाउसफुल रहे। बच्चे, वयस्क और वृद्ध हर आयु वर्ग ने खुले दिल से नये साल का स्वागत किया।
विज्ञापन


वेलकम 2016  
शाम से ही लोग पार्टियों में झूम रहे थे। जैसे ही घड़ी की सुई रात 12 बजे के पास पहुंची तो लोग एकाएक थम गए पल भर के लिए अंधेरा हुआ और नये साल के साथ धूमधड़ाका शुरू हो गया। डीजे पर नये जोश के साथ गाने बजाए गये और सभी उत्साहित होकर झूमते गाते नजर आए। एक-दूसरे के गले लगकर नये साल की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की डांसर्स ने किया मंत्रमुग्ध
शहर के दर्जन भर होटलों में थीम पार्टी आयोजित की गई। होटल मुकुट महल में मुंबई की डांसर्स ने समां बांध दिया। सुभद्रा फार्म में भी पार्टी का आयोजन किया गया। परिवार के साथ एलईडी वॉल पर युवाओं ने डिस्को किया। साथ ही बॉन फायर का भी हल्की ठंड में खासा उत्साहित करने वाला रहा।

लोकल थीम रही हिट
दिल्ली रोड स्थित होटल कंट्री इन में लोकल थीम पर फ्यूजन प्रस्तुति दी गई। कोरियोग्राफर सरोज खान की शिष्या कलाकृति ने अपनी धुनों से पार्टी में उत्साह भर दिया। लाइव परफार्मेंस भी आयोजित किये गये। बच्चे, बड़े और युवा सभी के लिए विशेष प्रकार के गेम्स प्रस्तुत किए गए।

60 फुट के स्टेज पर थिरके
बाईपास स्थित होटल ब्रेवुरा में अहमदाबाद के प्रसिद्ध डीजे डुयल ड्रामा ने प्रस्तुति दी। रेड कलर थीम पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एलईडी लाइट के बीच मुख्य आयोजन हुआ। मुख्य ग्राउंड में साठ फुट के स्टेज के सामने युवक जमकर थिरके। फैशन इंस्टीट्यूट के छात्रों की लाइव प्रस्तुति भी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही। लाइव कुकिंग कंसर्ट का भी आयोजन हुआ।
 
डीजे थीम पर बॉलीवुड नाइट
गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवन में न्यू ईयर नाइट डीजे हैप्पी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष आयोजन हुए। महिला और बच्चों ने परिवार के साथ नई साल की खुशियां मनाईं। बॉलीवुड गीत रोमांच से भरपूर रहे। होटल क्रोम में प्राइवेट पार्टी हुई। होटल सिग्नेचर सहित सदर, आबूलेन सहित बाईपास और रुड़की रोड स्थित फार्म हाउस में प्राइवेट पार्टी का आयोजन हुआ।

कॉलोनियों में भी मची धूम
शहर की विभिन्न क्लोज डोर कालोनियों में भी न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया। गंगानगर, दिल्ली रोड, शास्त्रीनगर और रुड़की रोड स्थित विभिन्न कॉलोनियों में धूम मची। शाम ढलते ही कैंप फायर के बीच बच्चे और बड़ों ने व्यंजनों का आनंद लिया।

तोची रैना संग मचा धमाल
मोदीपुरम। मशहूर गायक तोची रैना की आवाज का जादू शहरवासियों के सिर चढ़कर बोला। गीत के एक-एक बोल पर युवा झूमते नजर आए। रात 12 बजे तक शानदार प्रस्तुतियों को देखने के लिए दर्शक डटे रहे। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर था।

हाईवे स्थित कान्हा ग्रीन सिटी में बैंड ऑफ बंदगी के साथ रैना का लाइव कंसर्ट प्रोग्राम हुआ। शुभारंभ तौची रैना व आयोजक संदीप चौधरी, राजीव ढाका, योगेश खोखर, राहुल चौधरी संजीव जिंदल ने किया। इसके बाद तोची रैना स्टेज पर आए तो दर्शक झूम उठे।

सबसे पहला गाना रुहका बंजारा रे परिंदा छड़ गया दिल का रे घरौंदा तोड़ के गया छोड़ के नैना, इसके बाद धीरे-धीरे नैनों को भाया जिया ओ सायबा ओ सायबा। इसके बाद ओ कबीरा मान जा ओ फकीरा मान जा, आजा तुझको पुकारे तुझको तेरी परछाइयां को सुनकर दर्शकों ने जमकर डांस किया। भीड़ बेकाबू हो गई।


सुरक्षाकर्मियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद अली दा पहला नंबर दम दमा दम मस्त कलांनदर की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी सुंदर बना दिया। तोची रैना के साथ में अर्चना, प्रशांत और नीरु रावल, की जोड़ी ने भी धमाल मचाया। कार्यक्रम में दीपक विहान, राजीव ढाका, राहुल चौधरी भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, संजीव जिदंल, अमित विहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed