{"_id":"68c41299561cd9c30f0aa31d","slug":"new-varieties-of-sugarcane-should-be-introduced-for-sugarcane-farmers-bhupendra-ahlawat-laward-news-c-42-1-smrt1030-104388-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों के लिए लानी चाहिए गन्ने की नई प्रजाति : भूपेंद्र अहलावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों के लिए लानी चाहिए गन्ने की नई प्रजाति : भूपेंद्र अहलावत
विज्ञापन
दौराला- गन्ना समिति में आयोजित बैठक में विचार रखते चेयरमैन भूपेंद्र अहलावत। स्रोत : स्वयं
दौराला। सहकारी गन्ना विकास समिति में शुक्रवार को सामान्य निकाय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर विचार रखे गए, साथ ही किसानों ने दौराला मिल के गन्ना भुगतान की सराहना की।
दौराला शुगर मिल वर्क्स क्लब में आयोजित बैठक में समिति से जुड़े अन्य चीनी मिल के किसानों ने दौराला चीनी मिल के समय से दिए जाने वाले गन्ना भुगतान की सराहना की। साथ ही किनौनी मिल द्वारा समय से भुगतान नहीं करने पर गन्ना नहीं देने की बात कही और दौराला मिल से उन्हें जोड़ने की मांग की। किसानों ने दौराला समिति और चीन मिल अधिकारियों से अपने क्षेत्र में खाद गोदाम खोलने की मांग की।
चेयरमैन भूपेंद्र अहलावत ने कहा कि समिति द्वारा किसानों के लिए गन्ने की नई प्रजाति लानी चाहिए। गन्ना किसान नई प्रजाति को उस दाम पर खरीदेगा, जिस दाम पर मिल को वह गन्ना देता है। किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि गन्ना मंत्री से भी मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया और किसानों ने लिए गन्ने की नई किस्म लाने को लेकर भी चर्चा की गई। संचालन समिति सचिव प्रदीप यादव ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान जेपी तोमर, अभिषेक, प्रणव, दुष्यंत, हरेंद्र सिंह, इंद्रपाल, रामपाल, बबलू, शिवम, कविराज, सचिन, चंद्रपाल, जनक, लोकेंद्र, हरिओम, विरेंद्र, संदीप, विपिन, अनुज, राजीव, अजय, योगेश, मुकेश, विजयपाल, चरणसिंह आदि मौजूद रहे।