फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New township will be connected to the highway, villages will also be connected through feeder route.

Meerut News: हाईवे से जुड़ेगी नई टाउनशिप, फीडर मार्ग से गांव भी जुड़ेंगे

Thu, 26 Dec 2024 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
New township will be connected to the highway, villages will also be connected through feeder route.
- आरआरटीएस स्टेशन, फ्रेट कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, मोहिउद्दीनपुर स्टेशन होंगे नजदीक
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप न केवल शहर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सौगात से कम नहीं होगी। हाईवे के साथ ही कुछ ग्रामीण इलाकों में फीडर मार्ग से कनेक्टिविटी होगी। यह टाउनशिप शहर के एक छोर पर होगी। यहां से गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली, फरीदाबाद जैसे शहरों में पहुंचना आसान होगा। यहां आबादी के साथ ही उद्योग विकसित होंगे। अभी तक 54 हेक्टेयर जमीन खरीदी जा चुकी है।
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) पहले फेज के तहत 142 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित करेगा। इसके साथ ही स्पेशल डवलपमेंट एरिया (एसडीए) भी प्रस्तावित है। एनसीआरटीसी ने यहां मिश्रित भू उपयोग रखा गया है। यहां रिहाइश के साथ ही औद्योगिक गतिविधियां भी होंगी। मेरठ साउथ स्टेशन पर रैपिड और मेट्रो दोनों ही ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। रैपिड लगातार चल रही है। यहां से ट्रेन बदलकर आसानी से सफर किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां बस टर्मिनल भी बनाया जाएगा, जिसका काम दो महीने के भीतर शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

दूसरी ओर इस टाउनशिप से शहर के साथ ही आसपास के जिलों से भी आवागमन आसान होगा। आरआरटीएस स्टेशन, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, मोहिउद्दीनपुर स्टेशन की दूरी यहां से महज डेढ़ किमी रहेगी। वहीं, सिटी स्टेशन से दस और परतापुर से चार किमी की दूरी रहेगी। ऐसे में यहां तैयार सामान को बाजार भी सुलभता से मिलेगा। वहीं जून तक मोदीपुरम से पूरे मेरठ में रैपिड शुरू होने का लक्ष्य है। परतापुर, गगोल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी फीडर मार्ग के माध्यम से टाउनशिप जुड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
- यह प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप होगी, जिसकी कनेक्टिविटी शहर के हर ओर से होगी। हाईवे के साथ ही कुछ ग्रामीण इलाकों को फीडर मार्ग के जरिए जोड़ा जाएगा। रैपिड-मेट्रो से जहां सफर सुहाना होगा तो वहीं बस टर्मिनल बनने से कहीं भी बस में आया जा सकेगा। इसमें आबादी के साथ ही औद्योगिक गतिविधियों का भी संचालन होगा। - विजय कुमार सिंह, मुख्य नगर नियोजक मेडा।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed