फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   new scheame for youth

16 फरवरी से शुरू होगी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

Sun, 07 Feb 2021 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
new scheame for youth
16 फरवरी से शुरू होगी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
विज्ञापन

- सिविल सेवा सहित अन्य प्रमुख परीक्षाओं की निश्शुल्क प्रशिक्षण का मिलेगा मौका
- जिले में राजकीय इंटर कॉलेज में बनाया जाएगा सेंटर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा, जेई्ई, नीट, एनडीए, सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरूआत की जा रही है। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी शुरुआत करेंगे। इसके लिए मंडल स्तर पर निशुल्क सामान्य और ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का चयन किया गया है।

शनिवार को प्रमुख सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग में योजना के शुभारंभ से पहले तैयारियों के लिए निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र मंडल मुख्यालय पर संचालित किया जाएगा। इस योजना में ऑनलाइन लिंक, यूट्यूब के माध्यम से कक्षाओं का प्रसारण कराया जाएगा। मेधावी छात्रों का चयन एक पात्रता परीक्षा के बाद किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 10 फरवरी से 14 फरवरी तक राज्य स्तरीय ई-लर्निंग कंटेंट प्लेटफार्म पर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए समाज कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed