फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   new industrial area found in hapur and mawana

हापुड़ और मवाना रोड पर खोजें नया औद्योगिक क्षेत्र

Sun, 31 Oct 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
new industrial area found in hapur and mawana
हापुड़ और मवाना रोड पर खोजें नया औद्योगिक क्षेत्र, गेझा स्थान टला
विज्ञापन

मेरठ। शहर में बढ़ते परिवहन साधनों के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश के राहत आयुक्त और नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने परतापुर औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने क्षेत्र में किए जाने वाले विकास कार्य, नए औद्योगिक क्षेत्र पर सवाल-जवाब किए। उन्होंने भविष्य की संभावनओं को देखते हुए नए औद्योगिक क्षेत्र पर जोर दिया। एसडीएम सदर संदीप भागिया से हापुड़ रोड, मवाना रोड पर नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने पर चर्चा की। इस पर औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारी भी सहमत दिखे। हालांकि, नोडल अधिकारी ने गेझा में विकसित किए जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र पर यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों से सवाल किए।
गेझा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित न होने को लेकर किसानों द्वारा अधिक भूमि दर मांगने का कारण यूपीएसआईडीसी अधिकारियों द्वारा बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 3200 रुपये वर्ग मीटर की दर से मुआवजा मांगा जा रहा था। इसी को देखते हुए गेझा का प्लान रद कर दिया गया है। हालांकि, एसोसिएशन के सचिव निपुन जैन ने कहा कि मेरठ में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित होना जरुरी हो गया है। वहीं, रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन के महामंत्री कमल ठाकुर ने भी मेरठ को एनसीआर का नया औद्योगिक केंद्र बताया। इसके लिए शासन में भी मेरठ में औद्योगिक क्षेत्र बनाने पर नोडल अधिकारी ने चर्चा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

200 पोल पर एक भी लाइट नहीं, गड्ढों में सड़क
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उद्योगपुरम की बदहाली की व्यथा को नोडल अधिकारी के सामने रखा। उन्होंने कहा कि 200 पोल पर एक भी लाइट नहीं है। वहीं, सड़क का हाल बेहाल हो गया है। अब तो ठेले वालों ने भी उद्योगपुरम में जाने से इंकार कर दिया है। नोडल अधिकारी के संज्ञान में आया कि उद्योगपुरम वर्ष 2017 में नगर निगम को हैंडओवर हुआ है। जब वह यूपीएसआईडीसी के एमडी व डायरेक्टर थे तो उन्होंने बरेली के इंडस्ट्रीयल एरिया की सड़कों व अन्य कार्यों के लिए नौ करोड़ रुपये की धनराशि दिलाई थी। उन्होंने कहा कि यूपीएसआईडीसी से परतापुर औद्योगिक क्षेत्र और उद्योगपुरम की सड़कों के लिए पांच करोड़ का प्रावधान कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सीडीओ शशांक चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर संदीप भागिया, अध्यक्ष परतापुर औद्योगिक क्षेत्र निपुन जैन, सचिव नितिन कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed