फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New government formed, officers administered oath

Meerut News: नई सरकार का हुआ गठन, अधिकारियों ने दिलाई शपथ

Sat, 27 May 2023 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
New government formed, officers administered oath
दौराला/लावड़। नगर पंचायत लावड़ व दौराला में शुक्रवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग शपथ ग्रहण में मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत लावड़ में मीठेपुर मार्ग पर ग्रीन वैली मंडप में व दौराला में एमबी फार्म हाऊस में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। दौराला में अध्यक्षता गजपाल सिंह ने व संचालन मनोज शर्मा ने किया। अपर नगर मजिस्ट्रेट सदर संगीता गौतम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह व 14 वार्डों के सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। देवेंद्र पाल ने कहा कि वह कस्बे के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। निवर्तमान भाजपा विधायक संगीत सोम ने नगर पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाई। अपर नगर मजिस्ट्रेट सदर संगीता गौतम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हज्जन आफताब व नवनिर्वाचित सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अहलावत खाप के अध्यक्ष गजेंद्र अहलावत, हरेंद्र चेयरमैन, मनिंदर विहान, मुदित, अंकित, भूपेंद्र, रोहित, कमाल कुरैशी, हाजी शकील, यादराम जाटव, आरिफ फैजी, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed