फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'New education policy will develop moral values'

‘नैतिक मूल्यों का विकास करेगी नई शिक्षा नीति’

Sat, 26 Sep 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
'New education policy will develop moral values'
मेरठ। आरजी कॉलेज मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: एक समग्र दृष्टि’ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता बीएसी कालेज अहमदाबाद की प्राचार्य प्रो. नीरजा गुप्ता ने बताया कि शिक्षा नीति में नीति निर्धारक, नीति अनुमोदक व नीति पालक तीन तत्व होते हैं। शिक्षक नीति पालक के रूप में डाकिया का काम करते हैं, जो हर पहलू को छात्रों तक पहुंचाते हैं। राष्ट्रीय गौरव का विकास इस नीति की प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि सीसीएस विवि के अंग्रेजी विभाग के डॉ. विकास शर्मा ने नई शिक्षा नीति को मातृ भाषा, संस्कृति, धर्म व नैतिक मूल्यों के विकास पर बल देने वाला बताया। उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रोफेसर राजीव पांडे ने कहा कि शिक्षा नीति उच्च शिक्षा में काफी परिवर्तन लाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा के संयुक्त सचिव प्रोफेसर अमित भारद्वाज ने शिक्षकों को कोरोना वारियर्स बताया। विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्यवक प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा नीति के लागू करने के लिए वित्तीय स्रोत पैदा करने की आवश्यकता है। प्राचार्य डॉ. दीपशिखा शर्मा ने कहा नई शिक्षा नीति में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। वेबिनार की संयोजक डॉ. अमिता शर्मा ने कहा कि शिक्षा नीति में एनएसएस को भी महत्ता दी गई है। संचालन आयोजन सचिव डॉ. मनीषा सिंघल ने किया। डॉ. अमिता शर्मा ने वेबिनार का संक्षेप वर्णन किया। डॉ. मंजीत कौर ने सुझाव दिए। डॉ. अनुराधा ने धन्यवाद किया। डॉ. पूनम, डॉ. बबीता, डॉ. अनु रस्तोगी, डॉ. संयोगिता कुमारी, डॉ. उपासना, डॉ. गरिमा मलिक डॉ. प्रीति ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed